बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में आज जस्टिस संदीप शाह की कोर्ट में वर्ष 1998 के काला हिरण शिकार मामले की सुनवाई हुई। इसमें राज्य सरकार की ओर से दायर लीव टू अपील और सलमान खान की ओर से सजा के फैसले को चुनौती देने की याचिका शामिल है। इन दोनों पर एक साथ विचार हुआ। हालांकि, मामले में सरकारी वकील ने समय मांगा। 

इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला अक्टूबर 1998 में जोधपुर के कांकाणी गांव में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार का है। इस केस में जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने 5 अप्रैल 2018 को सलमान खान को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा और 25 हजार रुपए जुमार्ना लगाया था। 

जयपुर में फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स पर भी रोक ये खबर भी पढ़े : जयपुर में फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स पर भी रोक

जबकि, सह-आरोपी सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम और दुष्यंत सिंह को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया था। राजस्थान सरकार ने सह-आरोपियों की बरी के खिलाफ लीव टू अपील दायर की है। सरकार का कहना है कि सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम और दुष्यंत सिंह को बरी करना न्यायसंगत नहीं था। विश्नोई समुदाय, जो वन्यजीव संरक्षण में दृढ़ विश्वास रखता है, ने मूल शिकायत दर्ज करवाई थी। 

राजगढ़ रेलवे ट्रैक हादसा: वंदे भारत की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत  ये खबर भी पढ़े : राजगढ़ रेलवे ट्रैक हादसा: वंदे भारत की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आधुनिकता और परंपरा के संतुलन से ही देश का समग्र विकास संभव : द्रौपदी मुर्मू

जबलपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने के केंद्र नहीं, बल्कि नवाचार, अनुसंधान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण...
राष्ट्रीय  राज्य 
 आधुनिकता और परंपरा के संतुलन से ही देश का समग्र विकास संभव : द्रौपदी मुर्मू

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक ने लगाया योग शिविर, किया पौधरोपण

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में रविवार को राम रेखा मंदिर, अमोढ़ा...
उत्तर प्रदेश 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक ने लगाया योग शिविर, किया पौधरोपण

भारत का शानदार प्रदर्शन, महिला हॉकी टीम ने दूसरी बार जीता नेशंस कप खिताब

ऑकलैंड (न्यूजीलैंड)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में मेजबान न्यूजीलैंड टीम को...
खेल 
भारत का शानदार प्रदर्शन, महिला हॉकी टीम ने दूसरी बार जीता नेशंस कप खिताब

टॉप 10 में शामिल कंपनियों के मार्केट कैप में 2.15 लाख करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट...
कारोबार 
टॉप 10 में शामिल कंपनियों के मार्केट कैप में 2.15 लाख करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी

स्वामी करपात्री जी महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन,

प्रतापगढ़। ‘‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’’ की थीम के साथ 12वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन रमणीय धर्मसम्राट स्वामी करपात्री...
उत्तर प्रदेश 
स्वामी करपात्री जी महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन,

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक ने लगाया योग शिविर, किया पौधरोपण

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में रविवार को राम रेखा मंदिर, अमोढ़ा...
उत्तर प्रदेश 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक ने लगाया योग शिविर, किया पौधरोपण

स्वामी करपात्री जी महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन,

प्रतापगढ़। ‘‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’’ की थीम के साथ 12वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन रमणीय धर्मसम्राट स्वामी करपात्री...
उत्तर प्रदेश 
स्वामी करपात्री जी महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन,

उत्तर प्रदेश में वायु प्रदूषण पर बड़ा शोध प्रोजेक्ट शुरू, 75 जिलों में होगा अध्ययन

बढ़ते श्वसन रोगों पर भी होगी विस्तृत रिसर्च
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में वायु प्रदूषण पर बड़ा शोध प्रोजेक्ट शुरू, 75 जिलों में होगा अध्ययन

फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

उरई। एट कोतवाली क्षेत्र के जमरोही खुर्द गांव में रविवार काे एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका...
उत्तर प्रदेश 
फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप