खौफनाक हादसा: एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में आग, 5 लोग जिंदा जले

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

राजस्थान । अलवर जिले में देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां चलती कार अचानक आग का गोला बन गई और उसमें सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि कार में बैठे लोगों को संभलने या बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।

घटना बुधवार रात करीब 1 बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास पिलर नंबर 115/300 के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, कार दिल्ली से कोटा की ओर जा रही थी। अचानक चलते-चलते कार में आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

लेडी डॉन पर 2.45 करोड़ की ठगी का आरोप, हेड कांस्टेबल संग कारोबारी को बनाया शिकार ये खबर भी पढ़े : लेडी डॉन पर 2.45 करोड़ की ठगी का आरोप, हेड कांस्टेबल संग कारोबारी को बनाया शिकार

कार में मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं, एक बच्ची और एक पुरुष शामिल थे। आग इतनी तेजी से फैली कि सभी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

वहीं, चालक विनोद कुमार मेहर किसी तरह जान बचाकर कार से कूद गया, लेकिन वह भी करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में पहले पिनान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से अलवर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम, एंबुलेंस, पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के बाद जब कार को खोला गया, तो अंदर का दृश्य बेहद दर्दनाक था।

मौके पर पहुंचे डीएसपी कैलाश जिंदल और अन्य पुलिस अधिकारियों ने राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। बाद में एसपी सुधीर चौधरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

अजय देवगन की आगामी फिल्म 'चौहान' का टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर उठे विरोध...
मनोरंजन 
अजय देवगन की फिल्म ‘चौहान’ का टीजर विवादों में, निर्माताओं ने किए दो बड़े बदलाव

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

13 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक। विदेशी मुद्रा जमा जुटाने के अभियान की प्रगति...
कारोबार 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को पीएसबी प्रमुखों संग करेंगी बैठक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

एक सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.26 अरब डॉलर की बढ़ोतरी। कुल विदेशी मुद्रा भंडार 674.19 अरब डॉलर पर...
कारोबार 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.19 अरब डॉलर पर पहुंचा

आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

आरटीई के तहत तीसरे चरण की ऑनलाइन लॉटरी संपन्न। 7,630 बच्चों को पसंद के निजी स्कूलों में प्रवेश मिला। नर्सरी,...
मध्य प्रदेश 
 आरटीई तीसरे चरण की लॉटरी पूरी, 7,630 बच्चों को पसंदीदा निजी स्कूलों में मिला नि:शुल्क प्रवेश

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 

एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

कौशाम्बी।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत)...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति और विश्व...
उत्तर प्रदेश 
समाचार पत्र वितरकों ने मनाया रक्षामंत्री का जन्मदिवस

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी

लखनऊ।अलीगंज के सेक्टर-डी में बिल्डिंग में बीते 22 जून को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 15 लोगों...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए का बड़ा फैसला, बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का आदेश जारी