दो कारों की भिड़ंत, बुजुर्ग की मौत, आठ घायल

हादसे के बाद एक कार में आग भी लगी, रामदेवरा में दर्शन के बाद लौट रहे थे राजसमंद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जोधपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर आज सेतरावा के पास बावकान तालाब के निकट दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। टक्कर के बाद एक कार के अगले हिस्से में आग लग गई।

जानकारी के अनुसार एक कार में सवार परिवार रामदेवरा दर्शन कर राजसमंद लौट रहा था। इसी दौरान बावकान तालाब के पास सामने से आ रही अल्टो कार से उसकी टक्कर हो गई। अल्टो कार जोधपुर से चांधन जा रही थी। अल्टो कार में सवार जैसलमेर के चांधन निवासी साठ वर्षीय सगताराम कुमावत पुत्र मुल्तानाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

 टिहरी जिले के देवप्रयाग में गंगा नदी पर गिरी कार, दो लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े :  टिहरी जिले के देवप्रयाग में गंगा नदी पर गिरी कार, दो लोगों की मौत

इसी कार में सवार उनके पुत्र हरीश उर्फ हरिराम (45), पोते सोनू (16) और कनोई, जैसलमेर निवासी दोहिता दिनेश (30) पुत्र गणपतराम घायल हो गए। दूसरी कार में रामदेवरा से लौट रहे परिवार के सदस्य प्रदीप (35) पुत्र कालूराम, कालूराम (62), लक्ष्मी (60), अनुराग, आदित्य और गायत्री घायल हो गए। इनमें से प्रदीप, कालूराम, लक्ष्मी और अनुराग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

 राजस्थान राज्यसभा चुनाव : भाजपा के डॉ. अलका सिंह व डॉ. सतीश पूनिया व कांग्रेस के नीरज डांगी निर्वाचित घोषित ये खबर भी पढ़े :  राजस्थान राज्यसभा चुनाव : भाजपा के डॉ. अलका सिंह व डॉ. सतीश पूनिया व कांग्रेस के नीरज डांगी निर्वाचित घोषित

सभी घायलों को एंबुलेंस और ग्रामीणों की मदद से सेतरावा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया। टक्कर के बाद कार में लगी आग को ग्रामीणों और पुलिस ने रेत व पानी डालकर बुझाया।

दुर्भावनावश लगाई गई आग से वाहन को नुकसान होने पर भी बीमा कंपनी जिम्मेदार: उपभोक्ता आयोग ये खबर भी पढ़े : दुर्भावनावश लगाई गई आग से वाहन को नुकसान होने पर भी बीमा कंपनी जिम्मेदार: उपभोक्ता आयोग

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शिकायत के बाद सीएम के अपर मुख्य सचिव ने लिया संज्ञान 

— निजी अस्पताल की होगी जांच,डीएम को दिए आदेश 
उत्तर प्रदेश 
शिकायत के बाद सीएम के अपर मुख्य सचिव ने लिया संज्ञान 

इसरो में केआईपीएम के 11 छात्रों का चयन

सहजनवा से सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट । तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण...
इसरो में केआईपीएम के 11 छात्रों का चयन

जी-7 शिखर सम्मेलन और वैश्विक हालात पर जयशंकर-स्टब के बीच विस्तृत चर्चा

जयशंकर से मुलाकात में वैश्विक संकट, जी-7 और खाड़ी पर हुई चर्चा  
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
जी-7 शिखर सम्मेलन और वैश्विक हालात पर जयशंकर-स्टब के बीच विस्तृत चर्चा