आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की ट्रैक्टर से कुचलकर की हत्या, आरोपी फरार 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झुंझुनू। झुंझुनू जिले के रसूलपुर गांव में चचेरे भाई के घर जाने को लेकर 2 भाइयों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या कर दी।

बड़ा भाई दिल्ली की एक कंपनी में काम करता था और इन दिनों छुट्टियों पर घर आया हुआ था। झगड़े के दौरान चचेरे भाई ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया।

गाजियाबाद में रेस्टोरेंट संचालक की गोलीमार का हत्या, पार्टनर और उसके साथियों पर शक ये खबर भी पढ़े : गाजियाबाद में रेस्टोरेंट संचालक की गोलीमार का हत्या, पार्टनर और उसके साथियों पर शक

बड़े भाई की हत्या को कुचलने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिजन बड़े भाई को गंभीर हालत में बुहाना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पंचेरीकलां थाना अधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि आज गुरुवार दोपहर 2 बजे सूचना मिली कि रसूलपुर गांव में एक युवक ने अपने बड़े भाई पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। उसे गंभीर हालत में पचेरीकलां के प्राइवेट हॉस्पिटल लाया गया जहां से बुहाना के सरकारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

सूचना पर पुलिस की टीम बुहाना अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान अनूप (35) पुत्र कंवर सिंह निवासी रसूलपुर के रूप में हुई। पुलिस आरोपी छोटे भाई की तलाश में जुटी है।

मृतक अनूप के चचेरे भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि अनूप दिल्ली में एक लोहे की कंपनी में काम करता था। 2 दिन पहले ही वह छुट्टियों पर घर आया था। गुरुवार दोपहर 12 बजे अनूप ने हमारे घर पर खाना खाकर अपने घर गया था।

इस पर से अजीत नाराज हो गया और झगड़ा करने लगा। झगड़ा होने पर अनूप ने मुझे बुलाया। जब तक मैं मौके पर पहुंचा तो अजीत ने बड़े भाई अनूप पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

जब मैंने रोकने की कोशिश की तो अजीत ने पत्थर से हमला किया, जिससे मेरे सिर पर चोट लग गई। बड़े भाई को कुचलने के बाद अजीत मौके से फरार हो गया।

कृष्ण कुमार ने बताया कि अनूप शादीशुदा था। उसकी पत्नी पीहर गई हुई थी। दोनों की कोई संतान नहीं थी। अनूप के पिता कंवर सिंह की कुछ समय पहले ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

अजीत भी शादीशुदा है और गांव में ही खेती बाड़ी करता है। अनूप दिल्ली से आता तो अपने चचेरे और मौसेरे भाइयों से मिलता था, इसी बात को लेकर अजीत नाराज रहता था।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय टीम का दिल्ली स्थित इंदिरा...
खेल 
स्वदेश लौटने पर भारतीय टीम का भव्य स्वागत, सरकार और सहयोगी संस्थाओं का जताया आभार

असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 87 लोगों की मौत....

गुवाहाटी। असम में बाढ़ से अभी भी सात जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं। प्रभावित जिलों में चराईदेव, शिवसागर, धेमाजी,...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 87 लोगों की मौत....

राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना

जयपुर। राजस्थान में सक्रिय मानसून के प्रभाव से मंगलवार को भी अलवर, जयपुर, चूरू सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

राज्य सरकार ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र को हाई अलर्ट पर रखते हुए रोकथाम और इलाज के विशेष इंतजाम किए
राष्ट्रीय  राज्य  गुजरात 
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

शराब विवाद में हिस्ट्रीशीटर की पीट -पीटकर हत्या, दो आरोपी फरार

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप...
उत्तर प्रदेश 

आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अयाना थाना क्षेत्र के कुआगांव स्थित सिद्ध शनि आश्रम में एक अधेड़ पर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

कौशाम्बी। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा में मोबाइल लूट की वारदात का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश 
कसेंदा मोबाइल लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली कंपनी में सोमवार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मियों की मौत