प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी भी और कर्तव्य भी- कर्नल राज्यवर्धन

प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी भी और कर्तव्य भी- कर्नल राज्यवर्धन

जयपुर। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग बनकर सभी से अपना अमूल्य योगदान देने की विनम्र अपील की। कर्नल राठौड़ ने कहा, मनुष्य का प्रकृति से अटूट संबंध है। प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी है। मोदी सरकार ने इस दिशा में अनेकों प्रयासों से समाज में जागृति लाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए जो वैश्विक प्रयास चल रहे हैं, उनमें भारत एक आशा की किरण बनकर के उभरा है। उन्होंने कहा, जलवायु की रक्षा के लिए, पर्यावरण की रक्षा के लिए हमारे प्रयासों का संगठित होना बहुत ज़रूरी है। देश का एक-एक नागरिक जब जल, वायु और जमीन के संतुलन को साधने के लिए एकजुट होकर प्रयास करेगा, तभी हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित पर्यावरण दे पाएंगे.

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

न्याय के साथ हो रहा विकास , ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण न्याय के साथ हो रहा विकास , ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण
पटना। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। इस...
उद्योग-पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, सरकारी विभाग ने निकाली आकर्षक झांकियां
डीएम, एसपी एवं सीडीओ ने जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस पर दिया बधाई एवं शुभकामनाएं।
फारबिसगंज में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, निकाला गया आकर्षक परेड
सशक्त और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में हम बढ़ रहे आगे : मुख्यमंत्री  साय
ब्लूमिंगडेल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस 
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खुली विकास की नई राह : मुख्यमंत्री साय