भाजपा को बढ़त, पहले राउंड में पायलट, डोटासरा, जोशी, राठौड़, पूनियां पिछड़े

 भाजपा को बढ़त, पहले राउंड में पायलट, डोटासरा, जोशी, राठौड़, पूनियां पिछड़े

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा को बढ़त नजर आ रही है। सुबह साढ़े नौ बजे तक के रुझानों में भाजपा 96 और कांग्रेस 67 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 17 सीटों पर निर्दलीय व अन्य दलों के उम्मीदवार आगे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पहले राउंड में पीछे चल रहे हैं। आमेर सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी पीछे चल रहे हैं। सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी आगे चल रही हैं।

शुरुआती रुझानों में उदयपुर शहर में भाजपा के ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण में भाजपा के फूलसिंह मीणा, नाथद्वारा में भाजपा के विश्वराज सिंह मेवाड़, वल्लभनगर में भाजपा के उदयलाल डांगी, मावली में भाजपा के केजी पालीवाल आगे चल रहे हैं। चित्तौड़ में कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत आगे चल रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक यह तस्वीर लगभग साफ हो जाएगी कि नई सरकार किसकी होगी। राजस्थान में 199 विधानसभा सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था। श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत कुन्नर के निधन के कारण वहां चुनाव नहीं हुए हैं। इस विधानसभा चुनाव में 1863 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।



Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमरनाथ यात्रा को लेकर भारी उत्साह, इस बार टूटेंगे सारे रिकार्ड ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमरनाथ यात्रा को लेकर भारी उत्साह, इस बार टूटेंगे सारे रिकार्ड
भोपाल। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जिस तरह की नकारात्मकता देखने को मिली, उससे लग रहा था कि इस बार...
राजस्थान में दाे जून से फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज भीलवाड़ा प्रवास पर
नवादा की युवती की बंगलौर में हुई हत्या, 7 गिरफ्तार
अहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती पर हुआ भव्य आयोजन विधायको और महापौर ने की पुष्पांजलि अर्पित
अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री ने दाेहराया बाल अधिकारों की रक्षा का संकल्प
पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी काे पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने अर्पित की श्रद्धांजलि