प्रधानमंत्री  ने पूर्वोत्तर के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अपनी भूमिका को दोहराया

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

गुवाहाटी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर पूर्वोत्तर भारत के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अपनी भूमिका को दोहराया है। उन्होंने इस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने में लगातार अग्रणी भूमिका निभाई है। अपने बेहद लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 133वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर भारत में बांस उद्योग की अपार संभावनाओं और उसके आर्थिक भविष्य पर प्रकाश डाला।

असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय, 'अटल बिहारी वाजपेयी भवन' से जारी बयान अनुसार, असम के 39 संगठनात्मक जिलों के 433 मंडलों में फैले 30,000 से अधिक बूथों पर 30 लाख से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस प्रसारण को सुना।

बयान में बताया गया है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से, प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे पूर्वोत्तर के लोग बांस की खेती के जरिए आत्मनिर्भरता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने त्रिपुरा के गोमती जिले के बिजोय सूत्रधार और दक्षिण त्रिपुरा के प्रदीप चक्रवर्ती जैसे प्रेरणादायक उदाहरणों का जिक्र किया, जिन्होंने बांस से बनी हस्तशिल्प और सजावटी चीज़ों के साथ वैश्विक बाजारों में सफलतापूर्वक अपनी जगह बनाई है।

उन्होंने यह भी बताया कि कैसे नगालैंड के युवा बांस की कोंपलों से कई तरह के खाद्य उत्पाद बना रहे हैं, जबकि मिजोरम के किसान खेती के लिए ग्रीनहाउस बनाने में बांस का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने सिक्किम के गंगटोक में "लगास्ट बंबू एंटरप्राइज" के सदस्यों का भी ज़िक्र किया, जो विश्व-स्तरीय हस्तनिर्मित बांस उत्पाद बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने भारत के नागरिकों और वैश्विक समुदाय को बांस के उत्पाद खरीदने और उन्हें दोस्तों और परिवार के लिए एक सार्थक उपहार के तौर पर देने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद दिलीप सैकिया पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में इस कार्यक्रम को सुना।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने पूर्वोत्तर में बांस अर्थव्यवस्था की संभावनाओं पर जाेर देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी कहा कि लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अपनी बांस-आधारित संरचनाओं के साथ, इस क्षेत्र के फलते-फूलते बांस उद्योग का एक जीता-जागता प्रमाण है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र की सनहा...
सनहा पश्चिम में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव  बेगूसराय में प्रभारी मंत्री ने गांधी स्टेडियम में फहराया...
बिहार में कानून का राज स्थापित, हो रहा विकास: रामकृपाल यादव 

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। एनटीपीसी बरौनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को प्लांट...
एनटीपीसी बरौनी ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तर प्रदेश

बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पपरेंदा तिराहे के पास रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

कानपुर। नौकरी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण किसी कर्मचारी की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों को उच्च शिक्षा...
उत्तर प्रदेश 
नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, आउटसोर्सिंग कर्मियों को 50% छूट

तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

प्रयागराज/कौशाम्बी। नारायण स्वरूप हॉस्पिटल एवं नारायण स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह, गरिमा...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे की शान में गूंजा नारायण स्वरूप परिसर, स्वास्थ्य-शिक्षा से राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत

लखनऊ। गोमतीनगर थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम को तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवती की...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवती की मौत