प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय का नया पोर्टल लॉन्च

एक मंच पर मिलेगी संग्रहालय और अभिलेखागार की जानकारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) ने बुधवार को अपना नया एकीकृत पोर्टल लॉन्च किया। नए पोर्टल के जरिए पीएमएमएल से जुड़ी विभिन्न डिजिटल सेवाओं और वेबसाइटों को एक मंच पर लाया गया है। इसे नागरिकों, शोधकर्ताओं और अन्य उपयोगकर्ताओं के लिए अधिक सुलभ और आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है।

पीएमएमएल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नया पोर्टल पहले से अलग-अलग उपलब्ध वेबसाइटों और डिजिटल सेवाओं को एक साथ जोड़ता है। इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग वेबसाइटों पर जाने की जरूरत कम करना और प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय से जुड़ी सामग्री, सेवाओं तथा अभिलेखीय संसाधनों तक आसान पहुंच उपलब्ध कराना है।

 एक लाख के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  एक लाख के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

पोर्टल में मोबाइल के अनुकूल डिजाइन और सभी नागरिकों के लिए सुलभ सुविधाएं दी गई हैं। इसमें नागरिक सहायता के लिए इंटेलिजेंट असिस्टेंस, स्मार्ट सर्च एवं एनालिटिक्स तथा कार्यक्रमों की जानकारी, टिकट प्रबंधन, डाउनलोड रिपॉजिटरी और फोटो एवं वीडियो गैलरी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

नए पोर्टल में डायनेमिक कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम भी दिया गया है। इसके अलावा एआई आधारित चैटबॉट भी शामिल किया गया है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा। यह चैटबॉट नागरिकों को जानकारी उपलब्ध कराने और उनसे फीडबैक लेने में मदद करेगा। पोर्टल में ऑटो-आर्काइविंग वर्कफ्लो, इंटेलिजेंट कंटेंट डिस्कवरी और रियल टाइम एंगेजमेंट डैशबोर्ड जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

पीएमएमएल के अनुसार, पोर्टल को आधुनिक तकनीकी व्यवस्था पर तैयार किया गया है। यह जीआईजीडब्ल्यू और डब्ल्यूसीएजी एक्सेसिबिलिटी मानकों तथा सीईआरटी-इन के सुरक्षा मानकों के अनुरूप है। इसमें अलग-अलग उपयोगकर्ताओं के लिए भूमिका आधारित एक्सेस कंट्रोल और व्यापक ऑडिट ट्रेल की सुविधा भी है।

पोर्टल लॉन्च करते हुए पीएमएमएल के निदेशक अश्विनी लोहानी ने कहा कि नया पीएमएमएल पोर्टल सुलभ और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल सार्वजनिक सेवाओं के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य भारत की समृद्ध राजनीतिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ नागरिकों और दुनिया भर के शोधकर्ताओं के लिए उसे उपलब्ध कराना है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च: मुकाबला सैमसंग से होना चाहिए था, लेकिन

नई दिल्ली। Google Pixel 11 सीरीज में नया फोल्डेबल फोन भी लॉन्च हुआ है। इसका नाम Google Pixel 11 Pro...
टेक-मित्र 
Google Pixel 11 Pro Fold लॉन्च: मुकाबला सैमसंग से होना चाहिए था, लेकिन

स्पा में नौकरी का झांसा देकर मानव-तस्करी का खेल

दिल्ली  : दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर मानव-तस्करी करने वाले एक गिरोह...
दिल्ली 
स्पा में नौकरी का झांसा देकर मानव-तस्करी का खेल

क्यों लगा था पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध?

आतिफ असलम : साल 2016 में हुए उरी आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़...
मनोरंजन 
क्यों लगा था पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध?

तुर्की में मेरा विमान बदला गया:ट्रंप

वॉशिंगटन :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (स्थानीय समय) को बड़ा खुलासा किया और पुष्टि की कि तुर्की में हाल...
अंतर्राष्ट्रीय 
तुर्की में मेरा विमान बदला गया:ट्रंप

जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे तीनों आरोप साबित

दिल्ली  : जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ जांच कर रही समिति ने अपनी रिपोर्ट में उनके खिलाफ लगाए गए तीनों...
राष्ट्रीय 
जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे तीनों आरोप साबित

उत्तर प्रदेश

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश 
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक