असम मंत्रिमंडल में जल्द होंगे नए चेहरे शामिल, 5 जून को विस्तार संभव

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

गुवाहाटी। असम सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 5 जून को होने की संभावना है। इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी में आयोजित किया जा सकता है। राज्य की राजनीति में इस विस्तार को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने संकेत दिया है कि विस्तारित मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों की सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। मंत्रिमंडल विस्तार के लिए आवश्यक अनुमोदन भी प्राप्त हो गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, शनिवार को नई दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. सरमा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई मुलाकात के दौरान संभावित मंत्रियों की सूची पर अंतिम सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से 5 जून को मंत्रिमंडल विस्तार होने की जानकारी साझा की है।
राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि इस विस्तार में 7 से 12 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। साथ ही, कुछ विभागों के पुनर्वितरण की भी संभावना जताई जा रही है।

24 घंटे में मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश! सरोजनीनगर पुलिस ने दो शातिर दबोचे, 4 मोबाइल बरामद ये खबर भी पढ़े : 24 घंटे में मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश! सरोजनीनगर पुलिस ने दो शातिर दबोचे, 4 मोबाइल बरामद

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के साथ चार कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद से ही मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल करने और प्रशासनिक संतुलन को मजबूत करने को लेकर चर्चाएं तेज थीं। हालांकि, मंत्रिमंडल के अंतिम स्वरूप और संभावित मंत्रियों के नामों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
राज्य मंत्रिमंडल के इस विस्तार पर राजनीतिक दलों और प्रशासनिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे सरकार की आगामी रणनीति और राजनीतिक समीकरणों की झलक मिलने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

सोनारी (असम)। बाढ़ प्रभावित चराईदेव जिले में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया,...
राष्ट्रीय 
बाढ़ प्रभावितों को राहत, असम में दूसरे दिन भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला अनुपूरक बजट होगा पेश रांची। झारखंड विधानसभा का पांच दिवसीय मॉनसून सत्र...
झारखंड 
झारखंड विधानसभा किया मानसून सत्र शुरू, जनहित मुद्दों पर बहस

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

वैज्ञानिक अध्ययन सार्वजनिक करने की मांग नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री...
राष्ट्रीय 
E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ऐतिहासिक नगर महेश्वर में गुरुवार सुबह...
मध्य प्रदेश 
80 फीट ऊंचे किले से महिला ने लगाई छलांग, मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश

यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

टूर्नामेंट का दूसरा चरण 28 अगस्त को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा कानपुर। आगामी यूपी टी20 लीग...
खेल  उत्तर प्रदेश 
यूपी टी20 लीग 2026: कानपुर सुपरस्टार्स ने पूरी की अपनी तैयारियां

जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

भाई अली से मिलने झांसी जेल आ रहा था अबान झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश 
जेल में बंद भाई से मिलने निकला अतीक अहमद का बेटा, सड़क हादसे में मौत

राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा

मोहनलालगंज , लखनऊ। विकासखंड मोहनलालगंज के राती में स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन दिन पहले तेज बारिश के दौरान जर्जर...
उत्तर प्रदेश 
राती प्राथमिक विद्यालय के जर्जर शौचालय की छत का हिस्सा गिरा