महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में तीन आरोपित मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
By Mahi Khan
On
मुंबई। महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में पुणे पुलिस ने नारायणगांव में कॉल सेंटर चलाने वाले तीन मुख्य आरोपितों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुणे पुलिस आरोपितों को आज पुणे पहुंची है। पुलिस के अनुसार इस मामले में कुछ दिन पहले नारायणगांव में चल रहे कॉल सेंटर पर छापा मारकर 90 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान कॉल सेंटर के संचालक फरार हो गए थे। कुछ दिन बाद यह तीनों मध्य प्रदेश पहुंच गए। मुखबिरों की सूचना पर सोमवार देररात इन तीनों को मध्य प्रदेश में दबोच लिया गया। इनकी पहचान राज बोकारिया, ऋत्विक कोठारी, मोहम्मद पठान के रूप में की गई है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 Jul 2025 14:15:37
सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस बड़े प्रोजेक्ट की...
टिप्पणियां