महाराष्ट्र के अधिकारियों के लिए अब हिंदी की परीक्षा अनिवार्य नहीं..

MNS के विरोध के बाद सरकार ने लिया ये निर्णय?

Published By Rajesh Jaiswal
On
Rajesh Jaiswal Picture

By Rajesh Jaiswal

मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए हिंदी भाषा की परीक्षा अनिवार्य करने के कदम का कड़ा विरोध किया है। महाराष्ट्र के मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने कहा है कि राजपत्रित और गैर-राजपत्रित अधिकारियों के लिए हिंदी भाषा परीक्षा आयोजित करने के राज्य सरकार के निर्णय पर रोक लगा दी गई है। यह कदम महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के विरोध के बीच उठाया गया है।
मंत्री उदय सामंत ने कहा- मैंने प्रधान सचिव (मराठी भाषा विभाग) किरण कुलकर्णी से बात की और परीक्षा पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि वह इस बात का पता लगाएंगे कि परीक्षा की वास्तव में आवश्यकता है या नहीं? सामंत ने कहा कि भविष्य में, यदि हमें लगता है कि परीक्षा अनावश्यक है, तो हम इसे आयोजित नहीं करने का निर्णय लेंगे।

'हिंदी' थोप रही है सरकार: मनसे
वहीं, दूसरी ओर, मनसे की मुंबई इकाई के प्रमुख संदीप देशपांडे ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार द्वारा 'हिंदी' थोपने के निर्णय की निंदा करती है। देशपांडे ने चेतावनी दी कि परीक्षा केंद्रों के बाहर होने वाली गड़बड़ी के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार होगी।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का कहना है कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा महत्व केवल एक भाषा को मिलना चाहिए और वह है 'मराठी'। पार्टी की ओर से चेतावनी दी गई थी कि अगर यह हिंदी परीक्षा आयोजित होती है तो राज ठाकरे के कार्यकर्ता कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके चलते राज्य में जो भी परिस्थिति बनेगी, उसकी जिम्मेदारी महाराष्ट्र सरकार की होगी। ऐसे में विवाद बढ़ता देख सरकार ने हिंदी परीक्षा पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

  मुंबई में मुहर्रम जुलूस में लोगों को जहरीले कैप्सूल बेचने वाला फैयाज गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :   मुंबई में मुहर्रम जुलूस में लोगों को जहरीले कैप्सूल बेचने वाला फैयाज गिरफ्तार

क्या था हिंदी भाषा परीक्षा नियम?
बता दें कि महाराष्ट्र नागरिक सेवा (हिंदी भाषा परीक्षा) नियम, 1976 के मुताबिक, राज्य सरकार के हर राजपत्रित और गैर-राजपत्रित कर्मी के लिए हिंदी का ज्ञान अनिवार्य था। जिन्होंने 10वीं में हिंदी नहीं पढ़ी थी, उन्हें सरकारी सेवा में आने के बाद एक समय सीमा के अंदर हिंदी की परीक्षा पास करनी होती थी।अगर यह परीक्षा पास नहीं किये तो वेतन और प्रमोशन दोनों रोका जा सकता था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Jaiswal Picture

राजेश जायसवाल को पत्रकारिता क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्होंने समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के विभिन्न दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

हरमनप्रीत  9000 रन बनाने वाली बनीं तीसरी भारतीय

हरमनप्रीत कौर : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे...
खेल 
हरमनप्रीत  9000 रन बनाने वाली बनीं तीसरी भारतीय

मप्र के दतिया से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे किया जाम

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया। शुक्रवार को...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र के दतिया से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे किया जाम

डायमंड लीग 2026: सर्वेश कुशारे ने डेब्यू में जीता कांस्य, मोनाको में तीसरे स्थान पर रहे

मोनाको। भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी सर्वेश कुशारे ने डायमंड लीग में अपने पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए...
खेल 
डायमंड लीग 2026: सर्वेश कुशारे ने डेब्यू में जीता कांस्य, मोनाको में तीसरे स्थान पर रहे

बरसात के मौसम में पिएं ये 5 हर्बल टी

तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह कॉम्बिनेशन गले की खराश और बहती नाक से तुरंत...
लाइफस्टाइल 
 बरसात के मौसम में पिएं ये 5 हर्बल टी

विंबलडन 2026: जैनिक सिनर ने नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में बनाई जगह

लंदन। विश्व नंबर-1 और मौजूदा चैंपियन इटली के जैनिक सिनर ने विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल में सात बार के चैंपियन...
खेल 
विंबलडन 2026: जैनिक सिनर ने नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग की सहयुक्त आचार्य डॉ. स्वर्णिमा सिंह को विभाग का नया अध्यक्ष नियुक्त...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूगोल विभाग की अध्यक्ष बनीं डॉ. स्वर्णिमा सिंह, संभाला कार्यभार

संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

संभल। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र के असमोली विकास खंड क्षेत्र में जोया मार्ग से कल्कि धाम होते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
संभल में 96 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

गोरखपुर व कुशीनगर को 1283 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

गोरखपुर में सीएम योगी के हाथों जनता को समर्पित होगी करीब 690 करोड रुपये की लागत वाली भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क...
उत्तर प्रदेश 
 गोरखपुर व कुशीनगर को 1283 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान

उफनाई मालन नदी में नहाते समय तीन किशोर बहाव की चपेट में आए। एक किशोर सुरक्षित बाहर निकला, दो लापता।...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में मालन नदी में नहाने गए दो किशोर लापता, एक ने तैरकर बचाई जान