केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह आज मप्र में करेंगे पीएमजीएसवाई IV एवं पीएमजनमन योजना का शुभारंभ

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रविवार को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भैरूंदा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-IV (पीएमजीएसवाई-IV) और पीएमजनमन योजना का शुभारंभ का करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी देवेन्द्र ओगारे ने बताया कि सीहोर जिले के भैरूंदा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं पीएम जनमन योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना IV तथा पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- IV के अंतर्गत मध्य प्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों के निर्माण से प्रदेश की 987 बसाहटों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। योजना के तहत सीहोर जिले में 165 करोड़ रुपये की लागत से 209 किलोमीटर लंबी 81 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों से जिले की 84 बसाहटें सीधे तौर पर लाभान्वित होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिलने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी तथा विकास कार्यों को भी नई गति मिलेगी।

इसी प्रकार पीएमजनमन योजना के अंतर्गत 261 करोड़ से अधिक की लागत से 384 किलोमीटर लंबी 168 किलोमीटर की सड़कों को भी मंजूरी दी जाएगी। जिनसे प्रदेश की 168 बसाहटें लाभान्वित होंगी।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

नेपाल प्रतिनिधि सभा में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, सदन में नारेबाजी

काठमांडू । नेपाली संसद के प्रतिनिधि सभा में बुधवार को भी विपक्षी दलों ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। आगामी...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल प्रतिनिधि सभा में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, सदन में नारेबाजी

दो युवकों ने साथी के प्राइवेट पार्ट में लगाया एयर कंप्रेसर का पाइप, हालत नाजुक

नोएडा । नोएडा मेें थाना रबूपुरा क्षेत्र में स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर...
उत्तर प्रदेश 
दो युवकों ने साथी के प्राइवेट पार्ट में लगाया एयर कंप्रेसर का पाइप, हालत नाजुक

शक्ति की आराधना के साथ गौ सेवा का प्रमुख स्थान है शक्तिपीठ देवीपाटन

बलरामपुर । सनातन परंपरा में गौ को धर्म, संस्कृति, समृद्धि और करुणा का प्रतीक माना गया है। वेदों, पुराणों और...
उत्तर प्रदेश 
शक्ति की आराधना के साथ गौ सेवा का प्रमुख स्थान है शक्तिपीठ देवीपाटन

स्टॉक मार्केट में उत्कल स्पेशलिटी की निराशाजनक शुरुआत, फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

नई दिल्ली । ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से पेपर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी उत्कल स्पेशलिटी के शेयरों ने आज...
कारोबार 
 स्टॉक मार्केट में उत्कल स्पेशलिटी की निराशाजनक शुरुआत, फ्लैट लिस्टिंग के बाद लगा लोअर सर्किट

चेन्नई से नोएडा पहुंची पहली फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी शुरू

नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार काे कार्गो उड़ान सेवा भी शुरू हाे गई। चेन्नई से आए पहले विमान...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई से नोएडा पहुंची पहली फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी शुरू

उत्तर प्रदेश

दो युवकों ने साथी के प्राइवेट पार्ट में लगाया एयर कंप्रेसर का पाइप, हालत नाजुक

नोएडा । नोएडा मेें थाना रबूपुरा क्षेत्र में स्थित सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर...
उत्तर प्रदेश 
दो युवकों ने साथी के प्राइवेट पार्ट में लगाया एयर कंप्रेसर का पाइप, हालत नाजुक

शक्ति की आराधना के साथ गौ सेवा का प्रमुख स्थान है शक्तिपीठ देवीपाटन

बलरामपुर । सनातन परंपरा में गौ को धर्म, संस्कृति, समृद्धि और करुणा का प्रतीक माना गया है। वेदों, पुराणों और...
उत्तर प्रदेश 
शक्ति की आराधना के साथ गौ सेवा का प्रमुख स्थान है शक्तिपीठ देवीपाटन

चेन्नई से नोएडा पहुंची पहली फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी शुरू

नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार काे कार्गो उड़ान सेवा भी शुरू हाे गई। चेन्नई से आए पहले विमान...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई से नोएडा पहुंची पहली फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी शुरू

सीएम योगी ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यूपी पुलिस आज मॉडल पुलिसिंग का उदाहरण

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यूपी पुलिस आज मॉडल पुलिसिंग का उदाहरण