भुवनेश्वर : केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भुवनेश्वर । केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के तृतीय सरसंघचालक बालासाहब देवरस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है ।
श्री प्रधान ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक, संगठन शक्ति और राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने वाले श्रद्धेय बालासाहब देवरस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका जीवन त्याग, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण के प्रति अटूट समर्पण का ऐसा उदाहरण है, जो आज भी समाज को एकजुटता, सेवा व कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।''
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।
