आज 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई शहरों में बढ़ेगी गर्मी, रतलाम सबसे गर्म

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है। प्रदेश में सक्रिय दो टर्फ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से सोमवार को कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं दूसरी तरफ भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के कई इलाकों में तेज गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

मौसम विभाग के अनुसार बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहा। इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग के करीब 18 जिलों में कहीं बादल छाए रहे तो कहीं हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली।

सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर और शाजापुर में तेज गर्मी का असर बना रहेगा। प्रदेश में रविवार को कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। रतलाम में इस सीजन में पहली बार पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लगातार दूसरे दिन यहां प्रदेश का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा शाजापुर में 44 डिग्री, धार में 42.4 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री और नर्मदापुरम में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। रायसेन, नरसिंहपुर, सागर और गुना में भी पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा।

प्रदेश के पांच बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। भोपाल में 40.4 डिग्री, इंदौर में 41.9 डिग्री, ग्वालियर में 38.4 डिग्री और जबलपुर में 38.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 12 मई से प्रदेश में हीट वेव यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में गर्म हवाओं का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

प्रदेश में 30 अप्रैल से शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर 10 मई तक जारी रहा। इस दौरान कभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस तो कभी चक्रवात और टर्फ सिस्टम के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला। गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दिनभर पर्याप्त पानी पीने, शरीर को हाइड्रेट रखने और दोपहर की तेज धूप से बचने की अपील की गई है। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी गई है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

महादेव मंदिर पहुंचे डीआइजी मुनिराज जी, कांवड़ मार्ग का लिया जायजा

बिजनौर। कांवड़ यात्रा एवं श्रावण शिवरात्रि के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज...
उत्तर प्रदेश 
महादेव मंदिर पहुंचे डीआइजी मुनिराज जी, कांवड़ मार्ग का लिया जायजा

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

युवाओं से आंदोलन में शामिल होने की अपील  खूंटी। जेपीएससी जेएसएससी सहित झारखंड की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता...
झारखंड 
जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा धांधली के विरोध में उतरे गिरधारी महतो

बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’

शाम को 'शिवतत्व-श्रावण कला उत्सव' में देंगे प्रस्तुति उज्जैन। प्रसिद्ध पार्श्वगायक बी प्राक आज सुबह उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर...
मध्य प्रदेश 
बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

कैग रिपोर्ट के बाद केजरीवाल सरकार पर भाजपा ने साधा निशाना

बिजली सब्सिडी में गड़बड़ी के आरोप नई दिल्ली। भारतीय जतना पार्टी दिल्ली प्रदेश ने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की...
राष्ट्रीय 
कैग रिपोर्ट के बाद केजरीवाल सरकार पर भाजपा ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश

महादेव मंदिर पहुंचे डीआइजी मुनिराज जी, कांवड़ मार्ग का लिया जायजा

बिजनौर। कांवड़ यात्रा एवं श्रावण शिवरात्रि के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनिराज...
उत्तर प्रदेश 
महादेव मंदिर पहुंचे डीआइजी मुनिराज जी, कांवड़ मार्ग का लिया जायजा

तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

वंदेमातरम का उदघोष करते हुए तिरंगा यात्रा में पंकज चौधरी के साथ आगे-आगे चले मुख्यमंत्री योगी मुख्यमंत्री आवास से लोकभवन...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगा भारत की विरासत और आन बान व शान का प्रतीक: सीएम योगी

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत

आज काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां पर्व
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- युवा देश की ताकत