हत्यारे ने की क्रूरता की सारी हदें पार, मासूम की हत्या कर ड्रम में भरा शव 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मध्यप्रदेश: सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे शहर के रोंगटे खड़े कर दिए हैं. बैंक कॉलोनी के एक किराए के मकान में 11 साल के मासूम सूरज (उर्फ बादल) की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई.

हत्यारे ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए मासूम का गला हसिया (हसुली) से काट दिया . पहचान छिपाने के लिए उसके शव को घर में ही रखे एक नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम में भरकर ऊपर से कपड़े ठूंस दिए.​

भोपाल में आज निकलेगी भव्य नौका तिरंगा यात्रा, नावों पर लहराएगा तिरंगा ये खबर भी पढ़े : भोपाल में आज निकलेगी भव्य नौका तिरंगा यात्रा, नावों पर लहराएगा तिरंगा

घटना का खुलासा तब हुआ जब मासूम की माँ और बहन काम से घर लौटीं और काफी तलाश के बाद भी बच्चा कहीं नहीं मिला. घर का ताला बंद होने और अन्दर से कूलर चलने की आवाज़ आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई.

पुलिस की मौजूदगी में जब ताला तोड़ा गया, तो भीतर का नजारा देख हर कोई दहल गया. घर की दीवारों और तकिए पर खून के छींटे बिखरे हुए थे और ड्रम से बहते खून ने मौत की खौफनाक दास्तान बयां कर दी.

​इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध मथुरा रजक बताया जा रहा है, जो पास में ही प्रेस (इस्त्री) की दुकान चलाता है. परिजनों का आरोप है कि मथुरा मृतक की मां पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसने रंजिशवश इस मासूम को अपना निशाना बनाया लिया.

घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.पुलिस अधिकारी ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है जिसपर मामले की गहन जांच जारी है.

बहन ने पहले सोचा कि शायद वह छत पर खेल रहा होगा, लेकिन जब काफी देर तक उसका कुछ पता नहीं चला, तो वे पुलिस के पास गए. पुलिस के साथ आने पर घर का ताला तोड़ा गया. घर के अंदर एक ड्रम में बच्चे का शव मिला.

आरोपी ने शव को ड्रम में डालकर ऊपर से कपड़े रख दिए थे ताकि किसी को शक न हो. बहन के अनुसार, आरोपी ने बच्चे का गला हंसिया (हासुली) से काट दिया था. मालूम हुआ कि आरोपी मथुरा रजक उनकी माँ से जबरन शादी करना चाहता था. मां द्वारा मना किए जाने पर उसने गुस्से में इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया.

मौके पर एफएसएल (FSL) टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ साक्ष्य जुटाने में लगे हैं. पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है. तीन पुलिस टीमें संदिग्धों की धरपकड़ के लिए रवाना की गई हैं.​पुलिस अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि अभी मामला जांच के शुरुआती चरण में है.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शायर आफ़ताब आलम कामिल वारसी (अलीगढ़) के सम्मान...
आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

छह दिन से बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम...
सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें

मिर्जापुर/शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह ने आए हुए फरियादियों की जनशिकायतें सुनीं।...
थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें

एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

कलान/शाहजहांपुर। एसडीएम कलान आशुतोष कुमार सिंह ने तहसील कलान क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील क्षेत्र...
एसडीएम ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण

बैटरी में आग लगने से धधका मकान , फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में शनिवार शाम को एक मकान में...
मध्य प्रदेश 
बैटरी में आग लगने से धधका मकान , फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

उत्तर प्रदेश

अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

फिरोजाबाद , थाना उत्तर क्षेत्र में अटल पार्क पर रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये कुछ युवकों ने...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क में रील बनाने आयी युवतियों और उनके साथ आये युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा

दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश प्रताप सिंह को औरैया पुलिस विभाग से बर्खास्त...
उत्तर प्रदेश 
दोहरे हत्याकांड में दोषसिद्ध आरक्षी अवनीश पुलिस विभाग से बर्खास्त

सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!

-जौनपुर एआरटीओ कार्यालय में पंजीकरण काउंटर पर तैनात बाबू के कथित रिश्वतखोरी का मामला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में ‘गणेश बाबू’ की मनमानी, अंतत: करप्शन पर सस्पेंड...!