मां बगलामुखी मंदिर जा रही श्रद्धालुओं की कार नाले में गिरी

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में हुआ हादसा, 8 की मौत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • श्रद्धालुओं से भरी कार बरसाती नाले के तेज बहाव में बही
  • ओडिशा से मां बगलामुखी के दर्शन आए थे 7 श्रद्धालु, उज्जैन से किराए से ली थी कार

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में शुक्रवार देर रात मां बगलामुखी मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां मंदिर के पास ओडिशा के श्रद्धालुओं से भरी एक कार बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी सात श्रद्धालु ओडिशा के रहने वाले थे।

पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में 7 लोग ओडिशा के रहने वाले थे, जबकि कार ड्राइवर अरुण गोयल आगर मालवा के बड़ौद का निवासी था। हादसे के बाद तेज बहाव में कार पुलिया से करीब 100 मीटर तक नाले में बह गई। पानी के तेज बहाव के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। रेस्क्यू टीम ने कार को नाले से बाहर निकालकर शवों को बरामद किया।

एमपी में फिर मानसून सक्रिय, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : एमपी में फिर मानसून सक्रिय, 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पुलिस के अनुसार, ओडिशा के रहने वाले 7 लोग आगर मालवा के नलखेडा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। उन्होंने उज्जैन से कार किराए पर थी। सभी लोग शुक्रवार को मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचे, तभी यह हादसा हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्थानीय लोगों ने रस्सी बांधकर कार को नाले से बाहर खींचा। इसके बाद पुलिस ने कार में फंसे लोगों के शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौजूद है।

9b4528c409a54ea319e03e0ae0d18878_1909543089

हादसे में मृत कार ड्राइवर की पहचान अरुण गोयल के रूप में हुई है। वह सुदवास, बड़ौद, जिला आगर मालवा का निवासी था। हादसे के बाद प्रशासन ने उसकी पहचान की पुष्टि की है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। अंबेडकर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया है। मौके पर कलेक्टर शेर सिंह मीणा और एसपी दिलीप कुमार सोनी समेत प्रशासनिक अमला मौजूद है। पुलिस अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक सोनी ने बताया कि घटना रात करीब 1:30 बजे की है। उस समय तेज बारिश हुई थी। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव बढ़ने से हादसा हुआ होगा। उन्होंने बताया कि कार उज्जैन पासिंग थी और उज्जैन की ही थी। कार के यहां आने-जाने और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मंदिर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। हादसे के बाद यहां की व्यवस्थाओं में सुधार की जरूरतों को देखा जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान