पुणे-गोरखपुर: आज से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, दो माह तक प्रतिदिन होगा संचालन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। रेलवे द्वारा पुणे-गोरखपुर के बीच आज शुक्रवार से समर स्पेशल ट्रेन की शुरू हो रही है। इस ट्रेन का संचालन दो माह तक प्रतिदिन होगा और यह पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशन पर रुकेगी।

इससे भोपाल, विदिशा, सीहोर, इटारसी और आसपास के यात्रियों को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की यात्रा में राहत मिलेगी।

मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: शिवपुरी में अदाणी समूह लगाएगा 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात: शिवपुरी में अदाणी समूह लगाएगा 2,500 करोड़ का डिफेंस प्लांट

भोपाल रेल मंडल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या और ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए पुणे और गोरखपुर के बीच प्रतिदिन समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

इनमें पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल 15 मई से 15 जुलाई तक और गोरखपुर-पुणे समर स्पेशल 16 मई से 16 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01415 पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन सुबह 6:50 बजे पुणे से रवाना होकर रात 9:10 बजे इटारसी, रात 11:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन तथा अगले दिन रात 1:25 बजे बीना पहुंचेगी।

इसके बाद ट्रेन अगले दिन शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर-हड़पसर (पुणे) समर स्पेशल शाम 5:30 बजे गोरखपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे बीना, 10:30 बजे रानी कमलापति और दोपहर 12:10 बजे इटारसी पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन सुबह 3:15 बजे हड़पसर (पुणे) पहुंचेगी।

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में दौंड कार्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन (अहमदनगर), कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, एसी थर्ड, स्लीपर और सामान्य श्रेणी सहित कुल 18 कोच रहेंगे।

रेलवे का कहना है कि इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में मदद मिलेगी और गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रा आसान होगी। यात्रियों के लिए ट्रेन की टाइमिंग और सीट उपलब्धता की जानकारी रेलवे की वेबसाइट और हेल्पलाइन 139 पर उपलब्ध रहेगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

980वीं श्रीराम कथा का भव्य समापन, हरिद्वार। परम पवित्र सप्तपुरी देवभूमि हरिद्वार की पुण्यधरा रामनाम के दिव्य रस, संतों की...
उत्तराखंड 
मोरारी बापू की कथा में पहुंचे सीएम धामी, स्वामी चिदानन्द ने दिया आध्यात्मिक संदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

भारत ने भयानक भूकंप के बाद वेनेजुएला को भेजी मानवीय सहायता  नई दिल्ली। अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत मिशन...
राष्ट्रीय 
वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

नौ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का वास्तविक श्रेय बिजली कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को, लेकिन आज भी उत्पीड़न :...
उत्तर प्रदेश 
बिजली कर्मचारियों के उत्पीड़न पर संघर्ष समिति ने जताई नाराजगी

विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

दीवारों और पैकेटों में छिपाए मिले 1.62 करोड़ रुपये नकद लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के एक...
उत्तर प्रदेश 
विजिलेंस टीम ने मारा छापा, रिटायर्ड एआरटीओ के घर से करोड़ों का खजाना बरामद

एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट

कश्मीरी माइग्रेंट और एनआरआई की हुई काउंसलिंग लखनऊ। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में बुधवार को बीटेक पाठ्यक्रम में...
उत्तर प्रदेश 
एपीजे विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले की काउंसलिंग, 14 अभ्यर्थियों को मिली सीट