इंदौर: निगम कमिश्नर ने किया सीवरेज, रोड और नर्मदा लाइन का निरीक्षण, लगाई फटकार

निगम कमिश्नर बोले- क्वालिटी में समझौता बर्दाश्त नहीं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा में हुए 'जलकांड' के बाद नगर निगम अब किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

सोमवार को निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल खुद मोर्चे पर उतरे और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए भागीरथपुरा का तूफानी दौरा किया।

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजेगा शांति और एकता का संदेश ये खबर भी पढ़े : ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजेगा शांति और एकता का संदेश

निरीक्षण के दौरान काम की कछुआ चाल देख कमिश्नर का पारा चढ़ गया और उन्होंने निर्माण एजेंसी को जमकर फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाने के सख्त आदेश दिए।

लापरवाही पर भड़के कमिश्नर, दिया अल्टीमेटम
भागीरथपुरा में सीवरेज लाइन, नई सड़कों के निर्माण और नर्मदा जल प्रदाय परियोजना के कार्यों का जायजा लेते हुए कमिश्नर ने पाया कि 'रेस्टोरेशन' (खोदी गई सड़कों को दुरुस्त करना) का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।

उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट किया कि टाइमलाइन और क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को दो टूक कहा गया है कि वे दफ्तर छोड़कर फील्ड पर नियमित मॉनिटरिंग करें ताकि गुणवत्ता बनी रहे।

97% क्षेत्र में संकट खत्म, अब नल से आ रहा जल
क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि करीब 97% इलाकों में पाइपलाइन के जरिए नर्मदा पानी की सप्लाई बहाल कर दी गई है।

कमिश्नर ने खुद रहवासियों के बीच जाकर फीडबैक लिया, जहां लोगों ने माना कि अब पानी की आपूर्ति नियमित हो गई है। जिन गिने-चुने हिस्सों में अभी पाइपलाइन का काम अधूरा है, वहां निगम प्रशासन ने काम पूरा होने तक टैंकरों से पानी पहुंचाने की व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

मौके पर ही 'वाटर टेस्ट', क्वालिटी पर फोकस
पानी की शुद्धता को लेकर कोई जोखिम न रहे, इसके लिए निगम कमिश्नर ने अपनी मौजूदगी में ही क्लोरिनेशन की सैंपलिंग करवाई। लैब टेस्टिंग और मौके पर की गई जांच में पानी की क्वालिटी संतोषजनक पाई गई है।

कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि भविष्य में भी पेयजल आपूर्ति के दौरान नियमित अंतराल पर सैंपलिंग और क्लोरिनेशन की प्रक्रिया को सख्ती से अपनाया जाए।

इस औचक निरीक्षण के बाद निगम गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने साफ संदेश दे दिया है कि भागीरथपुरा जैसी किसी भी लापरवाही को दोबारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई तय है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शिलांग हिंसा पर मेघालय सरकार का बड़ा एक्शन, SIT करेगी जांच

गुवाहाटी। शिलांग में असमिया नागरिकों पर बीते 19 अगस्त को किए गए हमले की घटना को लेकर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम...
राष्ट्रीय 
शिलांग हिंसा पर मेघालय सरकार का बड़ा एक्शन, SIT करेगी जांच

घुसपैठ पर लगेगा लगाम, ‘चिकन नेक’ पर अमित शाह का मंथन

घुसपैठ रोकने काे बनेगा त्रिस्तरीय सुरक्षा तंत्र कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर में स्थित रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण ‘चिकन...
पश्चिम बंगाल 
घुसपैठ पर लगेगा लगाम, ‘चिकन नेक’ पर अमित शाह का मंथन

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के उपलक्ष्य में देशभर में एक...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’

विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

खेसरहा गोवध अधिनियम के वांछित आरोपी संग पुलिस व एसओजी की मुठभेड़

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 

बिजनौर में 26 साल से पहचान छिपाकर रह रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

पूर्व मुकदमों में सजा से बचने के लिए पहचान छिपाने का आरोप
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिजनौर में 26 साल से पहचान छिपाकर रह रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

चंदौली में कुएं में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का लिया संज्ञान
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चंदौली में कुएं में जहरीली गैस से तीन युवकों की मौत, एक गंभीर