हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में मध्य प्रदेश डोमेस्टिक एंड इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर का लोकार्पण

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मामलों के निराकरण का एक प्रभावी माध्यम है यह केन्द्रः मुख्य न्यायाधीश सचदेवा
इंदौर। मप्र उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ परिसर में गुरुवार को मध्य प्रदेश डोमेस्टिक एंड इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर का लोकार्पण प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने किया।

इस अवसर पर उच्च न्यायालय जबलपुर के प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति विवेक रुसिया, इंदौर उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लोकार्पण कार्यक्रम में मप्र उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा ने कहा कि आर्बिट्रेशन उनका पसंदीदा विषय है तथा यह घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मामलों के निराकरण का एक प्रभावी एवं आधुनिक माध्यम है।

शहडोल: घर के भीतर मिला रिटायर्ड बैंककर्मी का खून से लथपथ शव , जांच में जुटी पुलिस   ये खबर भी पढ़े : शहडोल: घर के भीतर मिला रिटायर्ड बैंककर्मी का खून से लथपथ शव , जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने उल्लेख किया कि इंदौर व्यापारिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध शहर है, जहाँ अनेक प्रतिष्ठित व्यापारिक संस्थान एवं औद्योगिक इकाइयाँ कार्यरत हैं। ऐसी परिस्थिति में यह आर्बिट्रेशन सेंटर भविष्य में इंदौर को एक प्रमुख आर्बिट्रेशन हब के रूप में स्थापित करने की क्षमता रखता है।

न्यायमूर्ति सचदेवा ने कहा कि वर्तमान में यह केंद्र एक हाल, डायरेक्टर चैम्बर एवं कार्यालय कक्ष के साथ प्रारम्भ किया जा रहा है, किन्तु भविष्य में इसके इन्फ्रास्ट्रक्चर, तकनीकी संसाधनों एवं मानव संसाधन (मैन पावर) को क्रमशः सुदृढ़ एवं विस्तारित किया जाएगा, जिससे यह केंद्र अधिक व्यवस्थित, सक्षम एवं प्रभावी रूप में विकसित हो सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रदेश का प्रथम आर्बिट्रेशन सेंटर जबलपुर में प्रारंभ हुआ था और अब इंदौर में द्वितीय आर्बिट्रेशन सेंटर का शुभारंभ होना न्यायिक व्यवस्था के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

गुजराती गायिका किंजल व अभिनेत्री मोनल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल ये खबर भी पढ़े : गुजराती गायिका किंजल व अभिनेत्री मोनल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल

इस प्रकार के अत्याधुनिक आर्बिट्रेशन सेंटर की स्थापना समय की आवश्यकता है, जो विवादों के शीघ्र एवं विशेषज्ञ समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।

लोकार्पण कार्यक्रम में न्यायमूर्ति विवेक रुसिया, सुबोध अभ्यंकर, प्रणय वर्मा, संदीप एन. भट्ट, विनय सराफ, बिनोद कुमार द्विवेदी, गजेन्द्र सिंह, पवन कुमार द्विवेदी, आलोक अवस्थी, पूर्व न्यायमूर्ति आई एस श्रीवास्तव, अस्सिटेंट सॉलीसिटर जनरल सुनील जैन, अतिरिक्त महाधिवक्ता सोनल गुप्ता.

खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

अर्बीट्रेटर्स, प्रिंसिपल रजिस्ट्रार अनूप कुमार त्रिपाठी, विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी नीरज मालवीय, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मनीष यादव, सचिव मनीष गढ़कर, अतिरिक्त महाधिवक्तागण, वरिष्ठ अधिवक्तागण.

सदस्य राज्य अधिवक्ता परिषद के उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी गण व अधिवक्तागण, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी गण, उच्च न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मौसम 11 जून: दिल्ली-यूपी-बिहार में आंधी-तूफान बारिश, तपते राजस्थान को बारिश की बौछार

नई दिल्ली। गर्मी की वजह से लोगों को बुरा हाल है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच...
राष्ट्रीय 
मौसम 11 जून: दिल्ली-यूपी-बिहार में आंधी-तूफान बारिश, तपते राजस्थान को बारिश की बौछार

बिना रिचार्ज चलेगा इंटरनेट? हर कोने में पहुंचेगा पब्लिक Wi-Fi, Amazon का मेगा प्लान

नई दिल्ली। फोन पर इंटरनेट चलाने के लिए मोबाइल रिचार्ज ना कराना पड़े और हाई-स्पीड पब्लिक Wi-FI से बिना रुकावट...
टेक-मित्र 
बिना रिचार्ज चलेगा इंटरनेट? हर कोने में पहुंचेगा पब्लिक Wi-Fi, Amazon का मेगा प्लान

'है जवानी तो इश्क होना है'फिल्म का नया गाना 'पड़ोसन' रिलीज हो गया

मुंबई।'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म का नया गाना 'पड़ोसन' रिलीज हो चुका है। इसमें जिमी शेरगिल और...
मनोरंजन 
'है जवानी तो इश्क होना है'फिल्म का नया गाना 'पड़ोसन' रिलीज हो गया

सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'को रिलीज से पहले ही किया टैक्स फ्री 

नई दिल्ली। कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की स्पेशल स्क्रीनिंग दिल्ली में रखी गई, जिसमें सीएम रेखा गुप्ता...
मनोरंजन 
सीएम रेखा गुप्ता ने फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'को रिलीज से पहले ही किया टैक्स फ्री 

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित तीन दिवसीय लिखित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 77वें रेगुलर रिक्रूटमेंट (2023-24 बैच) के यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित