पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फ्लाइट को भोपाल में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
By Mahi Khan
On
भोपाल। बुधवार देर रात दिल्ली जाने वाली दो फ्लाइट को राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इनमें से एक फ्लाइट में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. रामनाथ कोविंद सवार थे। दोनों ही फ्लाइट गुरुवार सुबह रवाना हुईं। राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात बेंगलुरु से दिल्ली और त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही दो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इनमें त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही फ्लाइट में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सफर कर रहे थे। यह फ्लाइट गुरुवार को सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई, जबकि बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट को सुबह 5 बजे रवाना कर दिया गया। दोनों ही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की वजह एयरपोर्ट प्रबंधन ने नहीं बताई है, लेकिन घने कोहरे को इसकी वजह माना जा रहा है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
03 Jul 2025 13:12:35
कोलकाता । दक्षिण कोलकाता के एक कॉलेज में छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में एक नया मोड़...
टिप्पणियां