रीवा में घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने की छोटे भाई की निर्मम हत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदुआ में बीती सोमवार रात हत्‍या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और सन्नाटे का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदुआ गांव निवासी धर्मेंद्र कोल उर्फ भिंडू कोल उम्र 28 वर्ष का अपने छोटे भाई गोलू कोल उम्र 23 वर्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ।

आवेश में आकर बड़े भाई धर्मेंद्र ने गोलू पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे गोलू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धर्मेंद्र कोल अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश साकेत और पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वर्तमान में मृतक का शव उसके पैतृक घर पर ही रखा गया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश विधानसभा में आज 7,765 करोड़ का अनुपूरक बजट, हंगामे के आसार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और फोरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। विशेषज्ञों द्वारा साक्ष्य एकत्रित करने के उपरांत ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी धर्मेंद्र कोल उर्फ भिंडू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी शैल यादव ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति आरोपी के संबंध में जानकारी रखता है या उसे कहीं देखता है, तो तत्काल गुढ़ पुलिस को सूचित करें।

सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा

उन्नाव। करीब 26 वर्ष पहले विक्रय की जा चुकी भूमि की कथित तौर पर दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने...
26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा

स्वामी चिदानन्द और गोपाल आर्य ने दिया हरित भविष्य का संदेश

  स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंटवार्ता एवं पर्यावरण संरक्षण पर गहन संवाद “धरती की भूख मिटानी है तो पेड़ लगाइए” -...
उत्तराखंड 
स्वामी चिदानन्द और गोपाल आर्य ने दिया हरित भविष्य का संदेश

भर्ती घोटाले मामले में देवेंद्र नाथ का अनशन जारी, वांगचुक ने बढ़ाया हौसला

12वें दिन भी सत्याग्रह जारी, भूख हड़ताल पर अडिग आंदोलनकारी रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (पीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन...
झारखंड 
भर्ती घोटाले मामले में देवेंद्र नाथ का अनशन जारी, वांगचुक ने बढ़ाया हौसला

उत्तर प्रदेश

जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन पर फतेहाबाद के डीएमईओ निलंबित

डीएमईओ बोले- सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और मनगढ़ंत फतेहाबाद। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड में तैनात जिला विपणन प्रवर्तन...
उत्तर प्रदेश 
जंतर-मंतर प्रदर्शन के समर्थन पर फतेहाबाद के डीएमईओ निलंबित

विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत

मानसून सत्र में हंगामे को विधानसभा अध्यक्ष ने बताया निंदनीय लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा में हंगामे पर अध्यक्ष की नाराजगी, विपक्ष को दी नसीहत