26 साल पहले बिक चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच पर मुकदमा
जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज, अशोक सिंह और रमा सिंह सहित पांच नामजद
उन्नाव। करीब 26 वर्ष पहले विक्रय की जा चुकी भूमि की कथित तौर पर दोबारा रजिस्ट्री कराने का मामला सामने आया है। मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 26 साल पहले विधिवत विक्रय हो चुकी भूमि का फर्जी दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर दोबारा बैनामा कराया गया। इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह, रमा सिंह समेत कुल पांच लोगों को नामजद किया गया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सदर कोतवाली में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की गहन जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जमीन से जुड़े दस्तावेजों, रजिस्ट्री अभिलेखों और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कराया जा रहा है ताकि मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं।
