मध्‍य प्रदेश में सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड

 10 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे, आज कई जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश में नवंबर महीने में ही तेज ठंड का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के 10 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं राजगढ़ जिला सबसे ठंडा रहा। प्रदेश में अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट है। इसे देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। आज सोमवार को भी कई जिलों में कोल्ड वेव चलेगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, राजगढ़, कटनी, सीहोर, सतना, शाजापुर, शिवपुरी, धार, देवास, दमोह, रीवा, मैहर, छतरपुर और पन्ना में अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में बर्फबारी की वजह से मध्‍य प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। प्रदेश में नवंबर में ही दिसंबर और जनवरी जैसे हालात है। भोपाल, इंदौर और राजगढ़ देश के 10 सबसे ठंडे शहरों की सूची में शामिल हैं। राजगढ़ जिला सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल और इंदौर में 25 साल में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। दोनों जगहों पर पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। ये तीनों शहर भीषण शीतलहर की चपेट में हैं।

मध्य प्रदेश में समय से पहले मानसून की दस्तक संभव, 35 जिलों में अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में समय से पहले मानसून की दस्तक संभव, 35 जिलों में अलर्ट

शनिवार-रविवार की रात भोपाल-इंदौर में पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबलपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में 10.5 डिग्री और ग्वालियर में 10.1 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर दर्ज किया गया। शाजापुर जिले के गिरवर में रात का तापमान 6, शहडोल के कल्याणपुर में 6.2, उमरिया में 7.3, रीवा में 7.4, नौगांव में 7.6, मंडला में 8.8, शिवपुरी में 9, छिंदवाड़ा में 9.2, दमोह में 9.6, बैतूल में 9.7 डिग्री पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश में दो दिन शीतलहर की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। छिंदवाड़ा, उमरिया में कलेक्टर ने स्कूलों का टाइम बढ़ा दिया है। भोपाल और इंदौर में भी जल्द स्कूलों की टाइमिंग को लेकर फैसला हो सकता है।

मप्र के इंदौर में ब्रिक्स कृषि कार्य समूह की बैठक शुरू, 21 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा ये खबर भी पढ़े : मप्र के इंदौर में ब्रिक्स कृषि कार्य समूह की बैठक शुरू, 21 देशों के प्रतिनिधि ले रहे हिस्सा

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026 : उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

मेक्सिको सिटी।फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने घरेलू दर्शकों के सामने दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026 : उद्घाटन मुकाबले में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया

लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

लखनऊ। राजधानी की बिजनौर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए कुख्यात "गिट्टा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झूठा दावा कर अभ्यर्थियों को गुमराह करने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसका शारीरिक शोषण करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

 110 वन आरक्षी और 45 वन दरोगा के हुए तबादले

देहरादून :उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार गठित समिति की संस्तुति...
उत्तराखंड 
 110 वन आरक्षी और 45 वन दरोगा के हुए तबादले

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

लखनऊ। राजधानी की बिजनौर पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए कुख्यात "गिट्टा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में ‘गिट्टा गैंग’ का भंडाफोड़, महिला समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 6 लाख के आभूषण बरामद

होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झूठा दावा कर अभ्यर्थियों को गुमराह करने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर दिलाने का झांसा, टेलीग्राम चैनल चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

लखनऊ। राजधानी के आशियाना क्षेत्र में एक महिला को नशीला पदार्थ देकर उसका शारीरिक शोषण करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो वायरल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नशीला पदार्थ देकर महिला का शोषण, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर वसूले रुपये-गहने

शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में एक 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने...
उत्तर प्रदेश 
शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी