मध्य प्रदेश में समय से पहले मानसून की दस्तक संभव, 35 जिलों में अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के तय समय से पहले पहुंचने की संभावना बन रही है। केरल से देश में प्रवेश करने वाला मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और शनिवार तक कर्नाटक, तमिलनाडु होते हुए गोवा पहुंच चुका है। इसके बाद जल्द ही महाराष्ट्र में इसकी एंट्री होने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में मानसून 20 जून से पहले दस्तक दे सकता है।

प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। पिछले एक सप्ताह से कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। नर्मदापुरम, सिवनी, सीहोर, खरगोन समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जबकि तेज हवाओं के कारण पेड़ और टीनशेड गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के करीब 35 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा.

मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा शामिल हैं। इन क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

9 और 10 जून को हीटवेव का भी असर
आंधी और बारिश के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को मध्य प्रदेश के उत्तरी जिलों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है। शनिवार को नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा सागर में 41.5 डिग्री, दतिया में 41.4 डिग्री, खजुराहो और दमोह में 41 डिग्री, गुना में 40.6 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, खरगोन में 40.4 डिग्री तथा राजगढ़, टीकमगढ़ और मंडला में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वक्फ संपतियों को पोर्टल पर दर्ज कराने में मप्र वक्फ बोर्ड देश में प्रथम.... ये खबर भी पढ़े : वक्फ संपतियों को पोर्टल पर दर्ज कराने में मप्र वक्फ बोर्ड देश में प्रथम....

प्रदेश के प्रमुख शहरों में ग्वालियर का तापमान 40.4 डिग्री, जबलपुर 40.1 डिग्री, भोपाल 38.8 डिग्री, उज्जैन 38 डिग्री और इंदौर 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 उज्जैन पहुंचकर लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने किए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन ये खबर भी पढ़े :  उज्जैन पहुंचकर लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने किए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन

 

घरों, दुकानों और बैंकों में घुसा पानी, लीकेज की शिकायत के बावजूद नहीं हुई थी मरम्मत ये खबर भी पढ़े : घरों, दुकानों और बैंकों में घुसा पानी, लीकेज की शिकायत के बावजूद नहीं हुई थी मरम्मत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में राहत तो कहीं हीटवेव का असर

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर कई जिलों में आंधी और बारिश से लोगों...
राजस्थान 
राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में राहत तो कहीं हीटवेव का असर

भाजपा ने शुभेंदु सामंत को थमाया शो-कॉज नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के केशपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पराजित उम्मीदवार शुभेंदु सामंत को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप...
पश्चिम बंगाल 
भाजपा ने शुभेंदु सामंत को थमाया शो-कॉज नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब

लेबनान में इजराइली हमले तेज, सैन्य अधिकारी समेत 12 की मौत, तनाव बढ़ा

बेरूत (लेबनान)। अमेरिका की मध्यस्थता से इजराइल और लेबनान के बीच वाशिंगटन में घोषित सशर्त सैन्य विराम (युद्ध विराम, सीजफायर)...
अंतर्राष्ट्रीय 
लेबनान में इजराइली हमले तेज, सैन्य अधिकारी समेत 12 की मौत, तनाव बढ़ा

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का जलवा बरकरार, वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्मों की रफ्तार धीमी

मुंबई। सिनेमाघरों में इस सप्ताह रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नतीजे सामने आने लगे हैं। जहां एक ओर रामचरण...
मनोरंजन  राज्य 
बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का जलवा बरकरार, वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्मों की रफ्तार धीमी

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

कोच्चि। मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता, निर्देशक और लेखक सलीम कुमार का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।...
राष्ट्रीय  मनोरंजन  राज्य 
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सलीम कुमार का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश

स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

उन्नाव। प्रदेश में स्लॉटर हाउसों के संचालन और मीट एक्सपोर्ट से जुड़े प्रमाणन कार्य को लेकर नया विवाद सामने आया...
उत्तर प्रदेश 
स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

अमेठी: पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, जांच जारी

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत कमरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाला...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, जांच जारी

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, अगले पांच दिन में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 9 जून से लू का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर गर्म होने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, अगले पांच दिन में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 9 जून से लू का अलर्ट

अमेठी: ट्रक-डीसीएम की भीषण टक्कर, वाहन में फंसे चालक की मौके पर मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने की जोरदार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अमेठी: ट्रक-डीसीएम की भीषण टक्कर, वाहन में फंसे चालक की मौके पर मौत