उज्जैन में शनिवार से प्रारंभ होगा स्वच्छता सर्वेक्षण, शहरवासियों से सहयोग की अपील

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उज्जैन। मध्य प्रदेश में उज्जैन शहर में नगर निगम सीमा में शनिवार से स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 अंतर्गत सर्वे कार्य प्रारंभ होगा। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने शुक्रवार को स्वच्छता अभियान की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। नागरिकों से अपील की है कि उज्जैन शहर की पहचान धार्मिक शहर के रूप में है, इसलिए हमारी जिम्मेदारी और अधिक बनती है कि सभी के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाएं। होम कंपोस्टिंग को अधिक से अधिक करें।

मिश्रा ने सर्वे के संबंध में शुक्रवार को अधिकारियों की एक बैठक भी ली। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर की जनता को अभियान में शामिल कर एक टीम बनाकर कार्य करें।

मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 50 जिलों में बरसेंगे बादल

स्वच्छता के प्रति काम ऐसा करना है कि शहर की जनता निगम द्वारा किए जाने वाले कार्यों से प्रभावित हो और अभियान में सहयोग करे। निर्देश दिए कि होम कंपोस्टिंग को अधिक से अधिक करवाएं।

इसके लिए नागरिकों को समझाइश दें कि किस प्रकार से घर पर गीले कचरे से होम कंपोस्टिंग की जाती है। स्कूलों में स्वच्छता की गतिविधियां नियमित रूप से संचालित की जाए, क्योंकि स्कूल के बच्चों के माध्यम से ही घर-घर तक स्वच्छता का संदेश आसानी से पहुंचा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि डोर टू डोर आने वाली कचरा गाड़ी में हेल्पर एवं आईईसी मेंबर होना चाहिए, जो नागरिकों को अलग-अलग कचरा देने के लिए जागरूक करेंगे और कचरा गाडिय़ों में अलग-अलग कचरा ही लेंगे।

वार्डों में संचालित कचरा गाडिय़ां रुट चार्ट के अनुसार समय से पहुंचे। रात्रिकालीन सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। व्यावसायिक क्षेत्र में सफाई पर ध्यान दें। निर्देश का पालन नहीं करनेवालों पर प्रभावी चालानी कार्यवाही करें।

शहर के प्रमुख मार्ग, चौराहे साफ एवं स्वच्छ दिखें। छोटी-छोटी गलियों में भी स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाए। सडक़ों पर कचरा बिल्कुल भी न हो। जहां भी कचरा दिखे तो खुले में कचरा फेंकने वालों पर चालानी कार्यवाही करें।

बैठक में अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, संजेश गुप्ता, सहायक आयुक्त रविकांत मगरदे, राघवेंद्र सिंह पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी आनंद विजय सिंह राठौड़, उपयंत्री, सेक्टर स्वच्छता निरीक्षक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म अभिनेत्री तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक आनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस...
राष्ट्रीय 
हाई कोर्ट ने तब्बू के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के दिए निर्देश

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

जम्मू। मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर बारिश और गरज के...
जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बाढ़-भूस्खलन का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक श्रावणी पूजन के अवसर पर 16 अगस्त रविवार को नगर के हनुमान...
उत्तर प्रदेश 
वार्षिक श्रावणी पूजन पर द्वादश ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक कराएगा जायसवाल समाज 

सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

मऊ / सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा तमसा नदी के तट स्थित *गायघाट...
उत्तर प्रदेश 
सावन के दूसरे सोमवार पर तमसा घाट पर नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान आयोजित

भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती

मायावती ने भाजपा-आआपा से सतर्क रहने की अपील की लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संत...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा समाज को भटका रही, AAP कर रही वोटबैंक की राजनीति: मायावती