मुख्यमंत्री ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रविवार काे महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने उनके द्वारा गणित के क्षेत्र में दिए गए 3,500 से अधिक नए सूत्रों और सिद्धांतों को विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा- महान गणितज्ञ, श्रीनिवास अयंगर रामानुजन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। गणित के क्षेत्र में 3,500 से अधिक नए सूत्र और सिद्धांत देने वाले रामानुजन जी का योगदान सदैव प्रतिभावान विद्यार्थियों को शोध के लिए प्रेरित करता रहेगा।
महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन की पुण्यतिथि 26 अप्रैल 1920 है। उन्होंने केवल 32 वर्ष की अल्पायु में 26 अप्रैल 1920 को मद्रास में अंतिम सांस ली। संख्या सिद्धांत, अनंत श्रृंखला और गणितीय विश्लेषण में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है।
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
