विदिशा मेडिकल कॉलेज में कीमोथेरेपी डे-केयर यूनिट का उद्घाटन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। केन्द्रीय मंत्रीद्वय शिवराज सिंह चौहान और डॉ. जितेन्द्र सिंह आज मंगलवार को मध्य प्रदेश के विदिशा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय में कीमोथेरेपी डे-केयर यूनिट का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद रहेंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अविनाश लाघवारे ने बताया कि संस्थान में कैंसर मरीजों के उपचार की सुविधाओं में विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत कीमोथेरेपी डे-केयर यूनिट का उद्घाटन समारोह दोपहर एक बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय एवं राज्य स्तर के जनप्रतिनिधियों, चिकित्सा विशेषज्ञों तथा वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस नई सुविधा के शुरू होने से कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी उपचार के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अतिथियों का मेडिकल कॉलेज में आगमन एवं स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कॉलेज काउंसिल रूम में चाय के साथ समारोह की तैयारियों एवं कार्यक्रम से संबंधित चर्चा होगी।

सांची उप डाकघर का आज होगा वर्चुअल लोकार्पण, आधुनिक सुविधाएं ये खबर भी पढ़े : सांची उप डाकघर का आज होगा वर्चुअल लोकार्पण, आधुनिक सुविधाएं

तत्पश्चात अतिथिगण कॉलेज से एलटी-2 स्थित उद्घाटन समारोह स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। समारोह स्थल पर पहुंचने के बाद सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना की जाएगी। इसके उपरांत अतिथियों का मंच पर स्वागत एवं अभिनंदन होगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का संबोधन होगा।

इसके बाद अतिथियों द्वारा विधिवत कीमोथेरेपी डे-केयर सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के उपरांत अतिथिगण सेंटर का भ्रमण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन करेंगे।

कैंसर उपचार सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम
मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. लाघवारे ने बताया कि कीमोथेरेपी डे-केयर यूनिट के संचालन से कैंसर मरीजों को उपचार के लिए एक समर्पित एवं सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध होगी।

डे-केयर मॉडल के माध्यम से निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कीमोथेरेपी प्राप्त करने वाले मरीजों को उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे मरीजों और उनके परिजनों को उपचार प्रक्रिया के दौरान बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

12GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ vivo T5 5G की बाजार में एंट्री

पतली बॉडी के साथ सेगमेंट का सबसे स्लिम स्मार्टफोन  स्मार्टफोन निर्माता vivo ने भारतीय बाजार में अपनी T-सीरीज का नया...
टेक-मित्र 
12GB RAM और 32MP सेल्फी कैमरे के साथ vivo T5 5G की बाजार में एंट्री

दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द एंट्री लेगा Ai+ Nova 2

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में तेजी से अपनी जगह बना रहा टेक ब्रांड Ai+ जल्द ही एक और नया 5G स्मार्टफोन...
टेक-मित्र 
दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्द एंट्री लेगा Ai+ Nova 2

मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

देवरिया। टाउन हॉल प्रेक्षागृह रविवार को उस समय वृंदावन सा नजर आया, जब मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे...
उत्तर प्रदेश 
मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयरों में गिरावट, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे

देश की प्रमुख बीयर निर्माता कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड (यूबीएल) के शेयरों में मंगलवार को लगातार दबाव देखने को मिला।...
कारोबार 
यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयरों में गिरावट, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचे

उत्तर प्रदेश

मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

देवरिया। टाउन हॉल प्रेक्षागृह रविवार को उस समय वृंदावन सा नजर आया, जब मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे...
उत्तर प्रदेश 
मोर मुकुट, बांसुरी और पीतांबर में सजे नन्हे कान्हा, टाउन हॉल में दिखा बाल गोकुलम्

कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट

नरोरा बैराज से 105633 क्यूसेक पानी छोड़ा गया कानपुर। कानपुर में गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है।...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट