बोत्सवाना से लाए गए चीतों ने पूरा किया क्वारंटीन, ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिलेगा नया विस्तार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सोमवार, 11 मई को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क के क्वारंटीन बाड़े से दो मादा चीतों को सुबह कूनो नदी के समीप स्थित साइट से खुले जंगल में मुक्त करेंगे। साथ ही कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण भी करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दो चीतों को खुले जंगल में छोड़े जाने का यह कार्यक्रम ‘प्रोजेक्ट चीता’ को नई गति प्रदान करेगा तथा भारत के वन्यजीव संरक्षण इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ेगा।

दरअसल, बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों ने अपनी क्वारंटीन अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है। इसके बाद उन्हें छोटे बाड़ों में रखा गया था, ताकि वे स्वयं को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप ढाल सकें। अब इनमें से दो चीतों को पूर्णतः खुले जंगल में मुक्त किये जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, प्रोजेक्ट चीता का उद्देश्य प्रदेश से लुप्त हुये चीतों की प्रजाति को पुनर्स्थापित करना, उनकी संख्या में वृद्धि करना और उन्हें स्वतंत्र रूप से शिकार और विचरण के लिए तैयार करना है।

फरवरी में बोत्सवाना से आये 9 चीतेगौरतलब है कि फरवरी 2026 के अंत में बोत्सवाना से नौ नए चीते कूनो नेशनल पार्क लाए गए थे। इनमें 6 मादा और 3 नर शामिल हैं। इन चीतों के आगमन के साथ भारत में चीतों की कुल संख्या, देश में जन्मे शावकों सहित, बढ़कर 57 हो गई है। यह ‘प्रोजेक्ट चीता’ के अंतर्गत तीसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय चरण है।

इससे पहले नामीबिया से 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 8 चीते भारत लाए गए थे, जबकि वर्ष 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते कूनो पहुंचे थे। बोत्सवाना से आए चीतों को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान के माध्यम से ग्वालियर लाया गया था। यहां से उन्हें हेलीकॉप्टर द्वारा कूनो नेशनल पार्क पहुंचाया गया।

वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि बोत्सवाना से आए चीते अधिक जेनेटिक विविधता लेकर आए हैं, जिससे कूनो में चीतों की स्वस्थ और दीर्घकालिक आबादी विकसित करने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों ने यह भी उम्मीद जताई है कि ये चीते कूनो के वातावरण में तेजी से घुल-मिल जाएंगे। इन चीतों को क्वारंटीन एवं अनुकूलन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद गांधी सागर एवं नौरादेही जैसे अन्य अभयारण्यों में भी बसाने की तैयारी की जा रही है। कूनो नेशनल पार्क देश में वन्यजीव संरक्षण और पारिस्थितिकी पुनर्स्थापना का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रहा है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मणिपुर: उग्रवाद पर सख्त कार्रवाई, PLA और NRFM से जुड़े दो उग्रवादी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में सुरक्षा बलों और पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग...
राष्ट्रीय 
मणिपुर: उग्रवाद पर सख्त कार्रवाई, PLA और NRFM से जुड़े दो उग्रवादी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, अमेरिकी टेक स्टॉक्स की कमजोरी से वॉल स्ट्रीट पर दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, अमेरिकी टेक स्टॉक्स की कमजोरी से वॉल स्ट्रीट पर दबाव

हेलीकॉप्टर परिचालन के लिए प्राइवेट प्वाइंट-इन-स्पेस इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी

नई दिल्ली: हेलीकॉप्टर परिचालन के लिए देश की प्रथम प्राइवेट प्वाइंट-इन-स्पेस (पिनएस) इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी मिलने के साथ...
राष्ट्रीय 
हेलीकॉप्टर परिचालन के लिए प्राइवेट प्वाइंट-इन-स्पेस इंस्ट्रूमेंट अप्रोच प्रक्रिया को मंजूरी

मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

आरआरसी सेंटर पर फंदे से लटका मिला नोएडा से लौटे युवक का शव, मचा कोहराम

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अछल्दा थाना क्षेत्र के बकौहा गांव निवासी 18 वर्षीय युवक सनी कुमार का...

बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार देर रात को सिविल लाइन थाना पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश 
बदायूं एनकाउंटर: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वांछित बदमाश ढेर, हथियार और जेवर बरामद

इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स

लात मारती हुई महिला नर्स:आज के जमाने में फोन के बिना वाली जिंदगी शायद ही कोई सोच सकता है। फोन...
उत्तर प्रदेश  विचार मित्र 
इंसानियत खत्म लात मारती हुई महिला नर्स