ठंड से बचाव के लिए भगवान पशुपतिनाथ को ओढ़ाया कंबल

ठंड से बचाव के लिए भगवान पशुपतिनाथ को ओढ़ाया कंबल

मंदसौर। उत्तरी हवाओं ने जिले में ठिठुरन बढ़ा दी है। रात के तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट आई है। भक्तों ने भगवान पशुपतिनाथ को सर्दी से बचाने के लिए कंबल ओढ़ाया है। रात की आरती के बाद गर्भ गृह में हीटर भी लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरूवार को दिन का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात में तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो दिन बादल छाने की संभावना है। हालांकि, बारिश का आसार कम है। भक्तों ने भगवान पशुपतिनाथ को ठंड से बचाने के इंतजाम कर लिए हैं। रात की आरती के बाद गर्भ गृह में हीटर लगाया जा रहा है। साथ ही भगवान को कंबल भी ओढ़ाया जा रहा है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां