भोपाल,इंदौर,ग्वालियर सहित प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी

 दो दिन कोल्ड वेव का अलर्ट, 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

प्रदेश में जेट स्ट्रीम हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

भोपाल । मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। सर्द हवाओं से रात का पारा लुढ़क गया है। भोपाल-इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर समेत 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। एक बार फिर शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा लगातार तीसरे दिन भी 5 डिग्री के नीचे बना हुआ है। प्रदेश में अगले दो दिन शीतलहर चलने का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का असर भी है। यह 222 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है। इसी के चलते मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ी है। इसके अलावा, बर्फबारी की वजह से कश्मीर घाटी और हिमाचल की वादियां, राजस्थान के रेगिस्तान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तर के मैदानी इलाके सभी ठंडे हो रहे हैं। इन सभी इलाकों में तापमान कम है। ये तीन तरफ की हवाएं भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश को ठंडा कर रही हैं। मध्य प्रदेश में अगले 2 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट है। बुधवार और गुरुवार को भोपाल, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर में शीतलहर चलेगी। इससे पहले मंगलवार को भोपाल में रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे कम शहडोल के कल्याणपुर का तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, इंदौर समेत 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम ही रहा।

भोपाल: सदानीरा समागम में क्रिटिकल पॉइंट ने जल और मानव चेतना के रहस्यों को किया उजागर ये खबर भी पढ़े : भोपाल: सदानीरा समागम में क्रिटिकल पॉइंट ने जल और मानव चेतना के रहस्यों को किया उजागर

इससे पहले सोमवार-मंगलवार की रात कड़ाके की ठंड की वजह से एमपी के कई शहरों में रात का पारा लुढ़क गया। मंगलवार सुबह रायसेन में फसलों पर ओस की बूंद जम गईं तो पचमढ़ी में पारा 5 डिग्री पर पहुंच गया। यहां की झील के पानी से भाप भी उठती हुई नजर आई। भोपाल में 7.2 डिग्री, इंदौर में 6.1 डिग्री, ग्वालियर में 9 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री और जबलपुर में 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सोमवार-मंगलवार की रात में राजगढ़ में 5.6 डिग्री, नौगांव में 6 डिग्री, उमरिया में 6.4 डिग्री, रीवा में 7.5 डिग्री, मलाजखंड में 7.6 डिग्री, बैतूल में 8.6 डिग्री, रायसेन, शिवपुरी-मंडला में 8 डिग्री, दतिया-खजुराहो में 9 डिग्री, दमोह, नरसिंहपुर-सतना में 9.2 डिग्री, छिंदवाड़ा में 9.6 डिग्री, सीधी-टीकमगढ़ में 9.8 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर दर्ज किया गया।

'शौर्या दल' सेना बनी मध्य प्रदेश से लेकर देश भ्रर में सशक्तिकरण की  बुलंद हुंका ये खबर भी पढ़े : 'शौर्या दल' सेना बनी मध्य प्रदेश से लेकर देश भ्रर में सशक्तिकरण की बुलंद हुंका

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

संत कबीर नगर, आज दिनांक 12.06.2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर  आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
शासन की जनहितकारी योजनाओं का किया गया प्रचार-प्रसार

 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

नई दिल्ली । दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में हुए दर्दनाक अग्निकांड की जांच में नया मोड़ आ गया है।...
दिल्ली 
 आग लगने से पहले इमारत में दाखिल हुई नकाबपोश महिला, सीसीटीवी फुटेज जांच में नया मोड़

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के मामले में  01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

लखनऊ। प्रदेश के नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
नर्सिंग संस्थानों में दाखिले का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी

कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता एवं विश्वास निर्माण की नीति के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप...