बांधवगढ़: बाघ का हमला, तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला की मौत, 15 दिन में दूसरी मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीव और इंसानों के बीच बढ़ता संघर्ष लगातार जानलेवा साबित हो रहा है।

शनिवार सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

मृत महिला की पहचान ममता यादव (32) निवासी ग्राम कुदरी, पनपथा रेंज के रूप में हुई है। बताया गया कि ममता अपने पति पप्पू यादव और अन्य ग्रामीणों के साथ शनिवार सुबह जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी।

मप्र के नरसिंहपुर में हाईवे पर सड़क हादसे में नहीं गई थी 5 लोगों की जान, कारोबारी रंजिश में हुई थी हत्या ये खबर भी पढ़े : मप्र के नरसिंहपुर में हाईवे पर सड़क हादसे में नहीं गई थी 5 लोगों की जान, कारोबारी रंजिश में हुई थी हत्या

इसी दौरान पनपथा कोर क्षेत्र के कक्ष क्रमांक आरएफ-447 में झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला इतना अचानक था कि महिला को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

बाघ ने उसके गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया। महिला के साथ मौजूद ग्रामीण और पति शोर मचाते हुए उसकी ओर दौड़े, जिसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया।

हालांकि तब तक ममता यादव की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को जंगल में सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

15 दिन में दूसरी मौत, लगातार बढ़ रहे हमले
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बीते 15 दिनों के भीतर बाघ हमले में यह दूसरी मौत है, जबकि तीन अन्य ग्रामीण घायल हो चुके हैं।

तेंदूपत्ता सीजन शुरू होने के बाद जंगलों में ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ी है, जिसके चलते मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार गंभीर होता जा रहा है।

ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग
लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में डर के साथ नाराजगी भी बढ़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदूपत्ता संग्रह उनके जीवनयापन का प्रमुख साधन है, लेकिन जंगल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।

उन्होंने वन विभाग से वन्यजीवों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

वन विभाग ने दी तत्काल सहायता
पनपथा एसडीओ वन भूरा गायकवाड़ ने बताया कि घटना के बाद वन अमला और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

विभाग की ओर से तत्काल 5 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई है, जबकि शेष मुआवजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदान किया जाएगा। लगातार हो रही घटनाओं ने एक बार फिर जंगल से सटे गांवों में मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाए रखने की चुनौती को गंभीर बना दिया है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राष्ट्रमंडल खेल 2026: सीमा ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में जीता कांस्य

ग्लासगो। भारत की सीमा कालीरामना ने गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेल 2026 में महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में कांस्य पदक...
खेल 
 राष्ट्रमंडल खेल 2026: सीमा ने महिलाओं के डिस्कस थ्रो फ़ाइनल में जीता कांस्य

राष्ट्रमंडल खेल 2026: लवप्रीत सिंह ने सुपर हेवीवेट भारोत्तोलन में जीता रजत

ग्लासगो। भारत के स्टार भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों के +110 किग्रा सुपर हेवीवेट वर्ग में...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: लवप्रीत सिंह ने सुपर हेवीवेट भारोत्तोलन में जीता रजत

हमास और अन्य सशस्त्र समूह गाजा पट्टी में हथियार छोड़ने को तैयार, ट्रंप ने की समझौते की पुष्टि

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा पट्टी में मौजूद हमास और अन्य आतंकी समूह हथियार...
अंतर्राष्ट्रीय 
हमास और अन्य सशस्त्र समूह गाजा पट्टी में हथियार छोड़ने को तैयार, ट्रंप ने की समझौते की पुष्टि

 चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

  तुमकुर :कर्नाटक के तुमकुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक नामी ज्वेलरी शॉप से CCTV...
विचार मित्र 
 चूहों के  बिल से निकाली गईं 10 अंगूठियां और 2 हार

 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

सेंसेक्स-निफ्टी उछले : शेयर बाजार में  कारोबार काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। दिनभर कभी बाजार लाल निशान में रहा तो कभी...
कारोबार 
 आखिरी घंटे की खरीदारी से सेंसेक्स 273 अंक उछला

उत्तर प्रदेश

जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

श्रावस्ती, 30 जुलाई, (तरुणमित्र)। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चन्द, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी एवं सचिव, जिला...
उत्तर प्रदेश 
जिला जज, डीएम व एसपी ने जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच