मप्र के नरसिंहपुर में हाईवे पर सड़क हादसे में नहीं गई थी 5 लोगों की जान, कारोबारी रंजिश में हुई थी हत्या

- पुलिस ने किया खुलासा; आठ आरोपी गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक सप्ताह पहले जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर एक सड़क हादसे में हुई पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह हादसा नहीं, बल्कि रेत के अवैध कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई में रची गई सुनियोजित हत्या थी।

रेत कारोबारी राजेंद्र लोधी को रास्ते से हटाने के लिए कथित तौर पर उसकी गाड़ी को पहले से सड़क के दोनों ओर खड़े हाईवा से कुचलकर हादसे का रूप दिया गया था। पुलिस ने जांच के बाद मुख्य आरोपी शहपुरा जनपद पंचायत सदस्य आनंद पटेल समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ हत्या की साजिश से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।

मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, छतरपुर-पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, छतरपुर-पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट

गौरतलब है कि नरसिंहपुर जिले के जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर गत 19 जुलाई को एक बेकाबू हाईवा ने सड़क किनारे अपनी कार खड़ी करके सेल्फी ले रहे 6 युवकों को कुचल दिया था। इस हादसे में जबलपुर के पावला निवासी राजेंद्र लोधी (28) की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि वीरेंद्र लोधी (20), राजपाल लोधी (21), जयपाल लोधी (30) और नीरज लोधी (30) ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया था। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जबलपुर में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि राजेंद्र लोधी और आरोपी आनंद पटेल दोनों बेलखेड़ा क्षेत्र में अवैध रेत खनन और परिवहन के कारोबार से जुड़े थे। दोनों के बीच अवैध रेत कारोबार में वर्चस्व और आर्थिक हितों को लेकर विवाद था। जबलपुर के डॉ. अमित खरे की भी राजेंद्र से रुपये के लेनदेन को लेकर रंजिश थी, इसीलिए आनंद और डॉ. अमित खरे ने हत्या की साजिश रची। जबलपुर स्थित स्मार्ट सिटी अस्पताल के संचालक डॉ. अमित खरे ने मुख्य आरोपी को घटना को हादसा दिखाने व साक्ष्य छिपाने के तरीके बताए। घटना वाले दिन आरोपी राजा, अरविंद और भरत पटेल लगातार राजेंद्र लोधी की लोकेशन मुख्य आरोपी आनंद पटेल तक पहुंचा रहे थे। राजेंद्र साथियों के साथ जैसे ही वहां पहुंचा, हाईवा से उनकी गाड़ी को कुचल दिया।

नरसिंहपुर के पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर मुख्य आरोपी आनंद राजपूत और मृतक राजेंद्र पटेल के बीच व्यापार की पुरानी रंजिश थी। इसी रंजिश में राजेंद्र पटेल सहित पांच युवकों को हाईवा से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो हत्या में इस्तेमाल हाईवा हीरापुर-बंदरोहा के जंगल से बरामद हो गई। पूछताछ में राजा पटेल ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। इसके बाद आरोपी भी पकड़े गए।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि शुभम, प्रीतम और ऋतुराज फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। हत्या में इस्तेमाल हाईवा के अलावा थार और फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने बताया कि साजिश में जबलपुर के अस्पताल संचालक अमित खरे भी शामिल था। उसने आनंद पटेल को हत्या को हादसा दिखाने के तरीके बताए थे। वहीं, राजा पटेल ने राजेंद्र लोधी की रेकी कर उसकी लोकेशन आरोपियों तक पहुंचाई।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर में धमाका, अमेरिका-ईरान ने फिलहाल रोके सैन्य हमले

तेहरान/वाशिंगटन। मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) में हमले तो रुक गए हैं पर होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर में धमाका, अमेरिका-ईरान ने फिलहाल रोके सैन्य हमले

नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

काठमांडू। नेपाल के सीमावर्ती सुनसरी जिले के देवानगंज गांव के कप्तानगंज में मुस्लिम समुदाय द्वारा बोलबम कांवरिया यात्रा पर जा...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल के कप्तानगंज में बोलबम कांवरिया यात्रा पर मुस्लिम समुदाय का हमला, पुलिस ने चलाई गोली, हिन्दू युवक की मौत

राष्ट्रमंडल खेल 2026: राजा मुथुपांडी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत की झोली में आया चौथा पदक

ग्लासगो।भारतीय भारोत्तोलक राजा मुथुपांडी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: राजा मुथुपांडी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत की झोली में आया चौथा पदक

उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन

फिरोजाबाद, नगर पंचायत मक्खनपुर क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी एवं अधिशासी अधिकारी  आशुतोष त्रिपाठी के...
उत्तर प्रदेश 
उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन

हर विधानसभा क्षेत्र की गौशालाओं का होगा सर्वे : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

छात्रों के संघर्ष के परिणामस्वरूप केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा
राज्य  उत्तर प्रदेश 

हरेंद्र यादव बने योगिराज भगवान श्री कृष्ण जन्म जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष

फिरोजाबाद, भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा समिति की एक बैठक क्षेत्रीय मंदिर गौशाला में रामवीर सिंह...
उत्तर प्रदेश 
हरेंद्र यादव बने योगिराज भगवान श्री कृष्ण जन्म जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष

कानपुर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, अस्पताल पहुंचाकर चालक कार छोड़ फरार

कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा कस्बा में रविवार को सड़क किनारे बैठी एक वृद्धा की कार की टक्कर लगने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से वृद्धा की मौत, अस्पताल पहुंचाकर चालक कार छोड़ फरार