गुरुवार को मनाई जाएगी बकरीद, वक्फ बोर्ड ने कहा- सड़क पर न पढ़ें नमाज

 भोपाल में तैनात रहेंगे 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व गुरुवार, 28 मई को मनाया जाएगा। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने बकरीद पर नमाज और कुर्बानी को लेकर बुधवार को विशेष गाइडलाइन जारी की है। बोर्ड ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि ईद की नमाज सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर न पढ़ी जाए। नमाज केवल मस्जिदों और ईदगाह में ही अदा की जाए।

इधर, बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मस्जिदों, ईदगाहों और दरगाहों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भोपाल में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी अलग-अलग इलाकों में तैनात रहेंगे, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

प्रशासनिक नियमों का पालन कर मनाएं ईद
वक्फ बोर्ड ने प्रदेशभर की मस्जिदों, ईदगाहों, दरगाहों और वक्फ समितियों को निर्देश जारी किया है। बोर्ड ने अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल ने कहा कि त्योहार शांति, सौहार्द और प्रशासनिक नियमों का पालन करते हुए मनाया जाए। किसी क्षेत्र में भीड़ अधिक होने की संभावना पर स्थानीय प्रशासन को सूचना दी जाए, ताकि व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से की जा सकें।

वक्फ बोर्ड ने कुर्बानी को लेकर भी गाइडलाइन जारी की है। निर्देश में कहा गया है कि कुर्बानी केवल तय स्थानों पर ही की जाए। साथ ही कुर्बानी के फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने से बचें। बोर्ड ने कहा कि ऐसे वीडियो समाज में अनावश्यक विवाद और तनाव की स्थिति पैदा कर सकते हैं।

भोपाल की प्रमुख ईदगाह में सुबह 6:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा जामा मस्जिद में 6:45 बजे, ताज-उल-मसाजिद में सुबह 7 बजे, मोती मस्जिद में 7:15 बजे और आरिफ नगर में 7:30 बजे नमाज होगी। वहीं एमपी नगर स्थित मस्जिद ख्वानी में सुबह 8:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। बीएचएल क्षेत्र में भी नमाज के समय तय किए गए हैं। जामा मस्जिद पिपलानी और मस्जिद सलामी गौतम नगर में सुबह 7 बजे नमाज होगी। मस्जिद बरखेड़ा में 7:30 बजे और मस्जिद हबीबगंज में 7:45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।

भोपाल में ज्यादातर जगहों पर घरों में ही कुर्बानी की व्यवस्था की गई है। कुर्बानी के अपशिष्ट के निपटान के लिए नगर निगम ने विशेष तैयारी की है। निगम की गाड़ियां शहर के सभी 85 वार्डों में पहुंचेंगी और वेस्ट कलेक्शन किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर कचरा खंती में अलग से व्यवस्था बनाई गई है।

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर
पुलिस और प्रशासन की ओर से फिलहाल अलग से कोई सार्वजनिक एडवाइजरी जारी नहीं की गई है, लेकिन शांति समिति की बैठकों में समाजजनों से त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर रहेगी। किसी भी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट या भड़काऊ सामग्री साझा करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने भी मुस्लिम समाज से इको फ्रेंडली ईद मनाने की अपील की है। समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर तिवारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए त्योहार मनाया जाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरा विपक्ष

नारेबाजी और पोस्टर के साथ सांसदों का प्रदर्शन, अमित शाह से मांगा जवाब नई दिल्ली। नीट प्रश्नपत्र मामले में जंतर-मंतर...
राष्ट्रीय 
प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में उतरा विपक्ष

विपक्ष के हंगामा के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक टली

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है। सोमवार...
राष्ट्रीय 
विपक्ष के हंगामा के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक टली

JPSC-JSSC आंदोलन के विधानसभा मार्च में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो

रांची। JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव के लिए निकले...
झारखंड 
JPSC-JSSC आंदोलन के विधानसभा मार्च में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने घाट किनारे से लिया लहरों का आनंद वाराणसी। सावन के द्वितीय सोमवार को वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बिना स्नान किए लौटे श्रद्धालु

कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी है। उन्होंने चिठ्ठी में...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल