हॉकी अकादमी के 6 खिलाड़ी भारतीय अंडर-18 टीम में चयनित, जापान एशिया कप में दिखाएंगे दम

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

भोपाल। जापान में होने वाले अंडर-18 एशिया कप के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी भोपाल के 6 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से प्रदेश में उत्साह का माहौल है।

जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी के गोलकीपर आयुष रजक, डिफेंडर अंश बहुत्रा एवं करण गौतम, मिडफील्डर अवि माणिकपुरी तथा फॉरवर्ड खिलाड़ी सिद्धार्थ बेन और गाजी खान को शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी जापान में आयोजित एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भोपाल में ऑस्ट्रेलिया सीरीज से मिली पहचान

उल्लेखनीय है कि इन खिलाड़ियों का चयन भोपाल में आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 अंतरराष्ट्रीय हॉकी श्रृंखला के दौरान हुए राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर और चयन प्रक्रिया के आधार पर किया गया। गत 15 से 20 मई तक आयोजित इस श्रृंखला में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली।

जापान में होगा एशियाई मुकाबला

भारतीय अंडर-18 पुरुष टीम जापान में आयोजित एशिया कप प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर मध्य प्रदेश के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी, भोपाल लंबे समय से देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी दे रही है। आधुनिक खेल अधोसंरचना, वैज्ञानिक प्रशिक्षण और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन के चलते अकादमी लगातार राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर रही है। एक साथ 6 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन से मध्य प्रदेश की मजबूत खेल व्यवस्था उजागर हुई है।

खेल मंत्री ने दी बधाई

प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत और बेहतर खेल सुविधाओं का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। लगातार राष्ट्रीय टीमों में खिलाड़ियों के चयन से स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश हॉकी के क्षेत्र में तेजी से उभरती ताकत बन रहा है। प्रदेश की अकादमियों से तैयार खिलाड़ी भारतीय हॉकी को नई ऊर्जा दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

महिला को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूतों की माला पहनाई

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में संपत्ति विवाद के चलते एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक...
मध्य प्रदेश 
महिला को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूतों की माला पहनाई

 दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई जिसने सब को हिला कर रख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान

 जनाजे की नमाज के मौके पर सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई नजर नहीं आए

तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद तेहरान में आयोजित जनाजे की नमाज में देश...
अंतर्राष्ट्रीय 
 जनाजे की नमाज के मौके पर सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई नजर नहीं आए

मौसम 6 जुलाई: 15 राज्यों में आंधी-तूफान बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। सम 6 जुलाई 2026: दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच...
राष्ट्रीय 
मौसम 6 जुलाई: 15 राज्यों में आंधी-तूफान बारिश की चेतावनी

 ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता T20 महिला वर्ल्ड कप का खिताब

ऑस्ट्रेलिया : ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत की लय को बरकरार रखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रच...
खेल 
 ऑस्ट्रेलिया ने 7वीं बार जीता T20 महिला वर्ल्ड कप का खिताब

उत्तर प्रदेश

 दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई जिसने सब को हिला कर रख...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दुष्कर्मी भाई का चौंकाने वाला बयान

नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

बदायूं। नगर पालिका परिषद में शनिवार का दिन कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक बन गया। वर्षों से लंबित डीए,...
उत्तर प्रदेश 
नपा बदायूं: बकाया भुगतान से कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान