बारहवीं बोर्ड टॉपर छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी एक-एक लाख रुपये की राशि

मुख्यमंत्री ने 12वीं बोर्ड में 500 में 494 अंक लाने पर खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को दी बधाई

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा बारहवीं बोर्ड की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा को एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

दोनों छात्राओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों छात्राओं को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित कर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोनों छात्राओं को पुस्तकें भी भेंट कीं।

उल्लेखनीय है कि खुशी राय शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय भोपाल और चांदनी विश्वकर्मा गुरूदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़ भोपाल की छात्राएं हैं। दोनों छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 500 में से 494 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

 

रतलाम में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; खाटूश्याम जा रहे परिवार के 4 लोगों की मौत ये खबर भी पढ़े : रतलाम में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; खाटूश्याम जा रहे परिवार के 4 लोगों की मौत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से मची अफरा-तफरी, 21 मरीज सुरक्षित रेस्क्यू

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित दीपशिखा हॉस्पिटल में शुक्रवार रात इमरजेंसी वार्ड...
मध्य प्रदेश 
 दीपशिखा हॉस्पिटल में आग से मची अफरा-तफरी, 21 मरीज सुरक्षित रेस्क्यू

नर्मदा उफान पर, सेठानी घाट की डूबीं सीढ़ियां ; अलर्ट जारी

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम के 13 गेट खोले जाने के बाद छोड़ा गया पानी शुकवार-शनिवार रात...
मध्य प्रदेश 
नर्मदा उफान पर, सेठानी घाट की डूबीं सीढ़ियां ; अलर्ट जारी

नेपाल चुनाव सुधार: विदेशों में रह रहे नेपाली भी दे सकेंगे वोट

काठमांडू। नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने विदेश में रह रहे तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र से बाहर रहने वाले मतदाताओं...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल चुनाव सुधार: विदेशों में रह रहे नेपाली भी दे सकेंगे वोट

बच्चे की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के ग्राम जमुआटांड़ में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में पुलिस ने कथित झोलाछाप चिकित्सक...
छत्तीसगढ़ 
बच्चे की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने किया लकवा का नाटक

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

नोएडा। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नोएडा पहुंचेंगे। उनके नोएडा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक निजी लैब के उद्घाटन को आज पहुंचेंगे नोएडा

ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सहारनपुर सर्किट हाउस के कथित विवाद का हवाला देकर राजभर ने सपा के PDA पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश 
ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला

सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला प्रशासन ने अपना कब्जा ले लिया है। इलाहाबाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में कांग्रेस के शहर कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, खाली कराकर किया गया सील