रतलाम में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; खाटूश्याम जा रहे परिवार के 4 लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर देर रात हुआ हादसा, खड़े ट्रक से टकराने के बाद पलटी अर्टिगा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

दो बच्चों समेत 5 लोग गंभीर

रतलाम । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देररात राजस्थान स्थित खाटूश्याम के दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार के लोगों से भरी अर्टिगा कार किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर के बाद कार घिसटते हुए पलट गई, जिससे तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा देररात करीब 11:30 बजे शिवगढ़ थाना अंतर्गत कजलिया पाड़ा के पास हुआ। एक ट्रक में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे एक्सप्रेस-वे के किनारे खड़ा किया गया था। इंदौर, धार और झाबुआ जिले के रहने वाले श्रद्धालु कार (एमपी 09 डीएल 8098) से राजस्थान स्थित खाटूश्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे। रात के अंधेरे में कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक खड़े ट्रक को देख नहीं पाया और कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार घिसटते हुए आगे जाकर पलट गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज से.... ये खबर भी पढ़े : ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक आज से....

हादसे के बाद कार में सवार लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस टीम क्रेन के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। हादसे में जतीन, पैपी, रानू और लिशा नाम के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अरुण, मीना, रवि (ड्राइवर), तिशा और दक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

एनएचएआई और पुलिस की टीम ने सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना के बाद झाबुआ और आसपास के इलाकों में रहने वाले मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद परिजन रात में ही रतलाम अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

महोबा। देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महोबा पुलिस ने राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के...
उत्तर प्रदेश 
80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

कौशाम्बी। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल...
उत्तर प्रदेश 
कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, कम से कम एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

जकार्ता (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के तट पर शनिवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप से इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, कम से कम एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी बधाई

पटना। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं...
राज्य  बिहार 
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी बधाई

कोलकाता बंदरगाह पर लहराया 197 फीट ऊंचा तिरंगा

कोलकाता। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट प्राधिकरण ने नेताजी सुभाष डॉक में 60 मीटर ऊंचे...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता बंदरगाह पर लहराया 197 फीट ऊंचा तिरंगा

उत्तर प्रदेश

80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

महोबा। देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महोबा पुलिस ने राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के...
उत्तर प्रदेश 
80वां स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के संकल्प के साथ महोबा पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय पर्व

कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

कौशाम्बी। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल...
उत्तर प्रदेश 
कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, कम से कम एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

जकार्ता (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के तट पर शनिवार सुबह आए शक्तिशाली भूकंप से इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। सो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, कम से कम एक की मौत, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

जन्मजात बधिर बच्चों के इलाज में हरसंभव मदद देंगे: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

शिंदे ने आर्थिक मदद की कमी नहीं आने देने का दिया भरोसा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्मजात बधिर बच्चों के इलाज में हरसंभव मदद देंगे: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे