गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से 4 दोस्तों की मौके पर मौत, गांव में पसरा मातम 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में रविवार सुबह एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में पलट गया। जिसके नीचे दबने के कारण चार दोस्तों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सभी मृतक पड़ोसी जिले डिंडौरी के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार डिंडौरी जिले के करंजिया थाना क्षेत्र के ग्राम भीमकुंडी से चार दोस्त ट्रैक्टर लेकर गिट्टी (क्रेशर) लेने के लिए अनूपपुर के पौनी गांव आ रहे थे। सुबह करीब 6 बजे करन पठार थाना क्षेत्र के ठाड़ पाथर के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर पलट गया।

हादसा इतना भीषण था कि चारों ट्रैक्टर और ट्रॉली के नीचे दब गए थे। शवों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेना पड़ी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची।

बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’ ये खबर भी पढ़े : बी प्राक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जल्द लाएंगे ‘महाकाल-2’

ट्रैक्टर का इंजन और हिस्सा युवकों के ऊपर ही पलट गया था, जिसके कारण उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाई और भारी मशक्कत के बाद दबे हुए शवों और ट्रैक्टर को गड्ढे से बाहर निकाला गया।

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने बताया कि सभी मृतक डिंडौरी के थे। जिसमे से एक नाबालिग था। मृतकों में अंकुश उइके(24) ट्रैक्टर चालक और मालिक(18), ब्रजेश पेंदो(18), रवींद्र कुमार गोयल एवं(15) प्रकाश मार्को सभी निवासी भीमकुंडी।

सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही भीमकुंडी गांव पहुंची, वहां मातम छा गया। एक साथ चार युवकों की मौत से पूरा गांव सदमे में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रांची। छात्रों के आंदोलन के 24वें दिन राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए टीडीपीएल की ओर से ली गई...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
सीजीएल समेत टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

पटना।बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना...
राज्य  मध्य प्रदेश 
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला

देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

रीवा। उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने कहा कि भारत में हर वर्ष पांच लाख से...
राज्य  मध्य प्रदेश 
देश में हर साल पांच लाख से अधिक सड़क हादसे, दो लाख से ज्यादा मौतें: जस्टिस सप्रे

खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

भोपाल। भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी ज़िलों में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन...
राज्य  मध्य प्रदेश 
खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : संभागायुक्त शर्मा

आज फिर महंगा हुआ सोना

सोने की कीमतों में तेजी: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की...
कारोबार 
आज फिर महंगा हुआ सोना

उत्तर प्रदेश

गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्योढ़ी गंगा घाट पर सोमवार को नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर...
उत्तर प्रदेश 
गंगा में नहाने गए दो किशोर तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

फिरोजाबाद। शौचालय निर्माण में कागजों में 12 हजार सहायता राशि का भुगतान दर्शाने जबकि धरातल पर लाभार्थियों के खातों में...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में शौचालय घोटाले की जांच, डीएम ने गठित की कमेटी

कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

कानपुर। उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान सीज की गई...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में सीज 398 किलो हल्दी गायब, तीन पर मुकदमा

संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में करीब दस माह पूर्व संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे...
उत्तर प्रदेश 
संपत्ति विवाद में भाई की हत्या के आरोपित को नहीं मिली जमानत