डेहकेला गांव में ग्रामीणों ने डकैती की कोशिश की नाकाम , बेटे को लगी गोली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

खूंटी। जिले के अड़की सीमा से सटे मुरहू थाना क्षेत्र के डेहकेला गांव में शनिवार रात डकैती की कोशिश को ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया। इस दौरान गृहस्वामी केदार अहीर ने साहस दिखाते हुए डकैतों का मुकाबला किया, जिसमें उनके बेटे रूसू अहीर को गोली लग गई।

हालांकि, इस संघर्ष में एक डकैत खुदीराम ओड़ेया को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।  घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, केदार अहीर शनिवार को सरवादा बाजार से गुलगुला-पकौड़ी बेचकर घर लौटे थे।

झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा सांसदों का संसद परिसर में मौन उपवास ये खबर भी पढ़े : झारखंड की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में भाजपा सांसदों का संसद परिसर में मौन उपवास

इसी बीच छह-सात बाइक पर सवार होकर आए हथियारबंद डकैतों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। डकैतों ने पिस्टल तानकर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन तीन बार ट्रिगर दबाने के बावजूद गोली नहीं चली।

इसी मौके का फायदा उठाते हुए केदार ने साहस दिखाया और पत्नी से डंडा मंगाकर डकैतों से भिड़ गए। संघर्ष के दौरान जब केदार का बेटा रूसू अहीर एक डकैत को पकड़ने लगा, तभी दूसरे डकैत ने उस पर गोली चला दी, जो उसके जांघ के पास लगी।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिन्हें देख डकैत भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने एक डकैत को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

बताया जाता है कि ग्रामीण आरोपी का ‘सेंदरा’ करने के मूड में थे, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति बिगड़ने से बच गई। सूचना मिलते ही एसडीपीओ वरुण कुमार रजक और मुरहू थाना प्रभारी नायाल गोडविन केरकेट्टा मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

घायल रूसू अहीर और पकड़े गए डकैत खुदीराम ओड़ेया को खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार अन्य डकैतों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।रविवार को गांव में इस घटना को लेकर ग्रामीणों की बैठक भी हुई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

फिरोजाबाद, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के दो मुख्य आरक्षियों ने कांस्य पदक जीतकर...
हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

राजस्थान: पाली में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 1042 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

पाली। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.25 करोड़...
राजस्थान 
राजस्थान: पाली में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 1042 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

अभियोजन कार्यों में तेजी लाकर दोषियों को दिलाएं शीघ्र सजा : डीएम

   फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता...
अभियोजन कार्यों में तेजी लाकर दोषियों को दिलाएं शीघ्र सजा : डीएम

उत्तर प्रदेश

मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद मिश्रिख सांसद के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

मिश्रिख नैमिषारण्य से नीरज यादव की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद मिश्रिख सांसद के प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत

फतनशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती, भांग की दुकानों का होगा औचक निरीक्षण

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय एनसीओआरडी (NCORD) समिति की बैठक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स...
उत्तर प्रदेश 
फतनशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती, भांग की दुकानों का होगा औचक निरीक्षण

स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

हरगांव से चंद्रमोहन तिवारी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश 
स्वास्थ्य शिविर में नपं कर्मियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण