चुट्टूपालु घाटी में ट्रेलर ने चार वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रामगढ़। रामगढ़ चुट्टूपालु घाटी में गुरुवार को एक बार फिर मौत ने तांडव किया। यहां एक ब्रेक फेल हुए ट्रेलर ने चार वाहनों को टक्कर मारी। इस हादसे में एक बाइक सहित चार वाहन पुरी तरह क्षतिग्रस्त हाे गए।

इसके बाद अनियंत्रित ट्रेलर घाटी की गहराई में समा गया। इस हादसे में ट्रेलर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चुट्टूपालु घाटी में रांची की ओर से आ रहे एक ट्रेलर बीआर 03 जीसी 0133 का ब्रेक फेल हो गया।

अड़की में दोहरे हत्याकांड के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार, बाइक बरामद ये खबर भी पढ़े : अड़की में दोहरे हत्याकांड के आरोपित सहित तीन गिरफ्तार, बाइक बरामद

स्टोन चिप्स लदा ट्रेलर अनियंत्रित हुआ और अपने आगे जा रहे एक बाइक जेएच 01 पी 2183, एक कार जेएच 01 ईएफ 2632, एक सब्जी लदे पिकअप वैन बीआर 01 जीपी 9773 और एक दूसरे ट्रेलर एनएल 01 एएच 7979 को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतना तेज था कि आगे चल रहा ट्रेलर 500 मीटर दूर जाकर रुका।

घटना में बाइक पर सवार एक युवक सहित कार पर सवार दो लोग, पिकअप वैन का चालक घायल हो गया। वहीं जिस ट्रेलर का ब्रेक फेल हुआ था, उसका चालक और खलासी क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया।

घटना की सूचना पाकर रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे और ट्रैफिक थाना प्रभारी गजेंद्र पांडे मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस में केबिन में फंसे ट्रेलर के खलासी को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जबकि ट्रेलर चालक की क्षतिग्रस्त केबिन में ही मौत हो गई थी। उसका शव पुलिस ने बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

चुट्टूपालु घाटी में पिछले तीन दिनों के अंदर लगातार हुई सड़क दुर्घटना पर सांसद मनीष जायसवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है उन्होंने रामगढ़ एसडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ घटनास्थल का मुआयना किया।

साथ ही लगातार हो रही घाटी में दुर्घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों और जिला प्रशासन को तत्काल आवश्यक कदम उठाने को कहा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

‘कुछ अधूरा था’... भावुक पोस्ट के बाद IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ा पद

मीरजापुर से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच दिव्या मित्तल ने छोड़ी आईएएस की नौकरी लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मीरजापुर...
उत्तर प्रदेश 
‘कुछ अधूरा था’... भावुक पोस्ट के बाद IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ा पद

जमशेदपुर में बाढ़ का खौफ, खतरे के निशान से ऊपर खरकई नदी

नदी खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में नदियों...
झारखंड 
जमशेदपुर में बाढ़ का खौफ, खतरे के निशान से ऊपर खरकई नदी

‘मन की बात’ में भारतीय इतिहास और शासन से जुड़ी वेबसाइट का जिक्र

वेबसाइट निर्माता बोले- भारतीय इतिहास कई गुमनाम नायकों की गाथाओं से भरा नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को...
राष्ट्रीय 
‘मन की बात’ में भारतीय इतिहास और शासन से जुड़ी वेबसाइट का जिक्र

कार खाई में गिरने से फिल्म निर्देशक नीलानंद दास की मौत

फिल्म निर्माण के कार्य में व्यस्त थे नीलानंद दास माजुली  माजुली (असम)। असम के माजुली जिले के कमलाबाड़ी में रविवार...
राष्ट्रीय 
कार खाई में गिरने से फिल्म निर्देशक नीलानंद दास की मौत

असम की परंपरा में एक दिन के ‘गांवबूढ़ा’ बने मुख्यमंत्री हिमंत

मुख्यमंत्री ने इस सम्मान का जताया आभार व्यक्त गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को सोशल...
राष्ट्रीय 
असम की परंपरा में एक दिन के ‘गांवबूढ़ा’ बने मुख्यमंत्री हिमंत

उत्तर प्रदेश

‘कुछ अधूरा था’... भावुक पोस्ट के बाद IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ा पद

मीरजापुर से चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच दिव्या मित्तल ने छोड़ी आईएएस की नौकरी लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मीरजापुर...
उत्तर प्रदेश 
‘कुछ अधूरा था’... भावुक पोस्ट के बाद IAS दिव्या मित्तल ने छोड़ा पद

झांसी में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत, हत्या-लूट की आशंका

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी कॉलोनी में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बंद मकान...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत, हत्या-लूट की आशंका

शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार देर रात शराब ठेके के सामने विवाद के दौरान कुछ अराजक तत्वों...
उत्तर प्रदेश 
शराब ठेके के बाहर फायरिंग में अधेड़ की मौत, आरोपी मौके से फरार

यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के 32 जिलों में बारिश की संभावना है। प्रदेश में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी के 32 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी