बेटे ने पिता को भूत समझकर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, इलाके में मचा हड़कंप 

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता को भूत समझकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना कृष्णा रोड (पद्मा रोड इलाके) की है। रात में अचानक एक घर से तेज चीख-पुकार सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर के अंदर का भयावह दृश्य देख सन्न रह गए।

घर के मुखिया करण उर्फ करम सिंह खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे और उनकी हालत बेहद गंभीर थी। बताया जा रहा है कि उनके बेटे निशांत सिंह ने ही उन पर धारदार हथियार (चापड़) से हमला किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपित युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

डॉक्टरों के अनुसार, करण सिंह के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है।

पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात आरोपित का बयान है। पुलिस पूछताछ में निशांत सिंह लगातार यह कह रहा है कि उसने अपने पिता को भूत समझ लिया था और इसी डर में उसने हमला कर दिया। उसके इस बयान ने पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है।

हालांकि, मामले के अन्य पहलू भी सामने आ रहे हैं। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक नशे का आदी है और घटना से पहले उसने अपने पिता से नशा करने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं मिलने पर वह गुस्से में आ गया और हमला कर दिया।

सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

पलामू में भरठुवा बंदूक साफ करते समय चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत ये खबर भी पढ़े : पलामू में भरठुवा बंदूक साफ करते समय चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

उन्होंने कहा कि युवक की मानसिक स्थिति संदिग्ध लग रही है, इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जरूरत पड़ने पर उसका मेडिकल और मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी कराया जाएगा।

इस घटना के बाद लोग हैरान हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में एक बेटा अपने ही पिता को “भूत” समझकर इतना खतरनाक कदम उठा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश में जुटी है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान