ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिमी सिंहभूम।  पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा कुजू नदी पुल के पास शनिवार रात हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक की गति अत्यधिक तेज थी और टक्कर लगते ही स्कूटी कई मीटर तक घिसटती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य बीमा पर हाई कोर्ट संतुष्ट, गजट अधिसूचना जल्द जारी करने का निर्देश ये खबर भी पढ़े : अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य बीमा पर हाई कोर्ट संतुष्ट, गजट अधिसूचना जल्द जारी करने का निर्देश

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सुनसान रास्ते पर गिरा मिले पैसे तो कभी मत उठाना

  हंसी-मजाक  : सोशल मीडिया बड़े ही कमाल का प्लेटफॉर्म है। यहां एक तरफ जहां हर दिन हंसी-मजाक के और वायरल...
विचार मित्र 
सुनसान रास्ते पर गिरा मिले पैसे तो कभी मत उठाना

एलोवेरा को सुखा देती हैं ये 4 आम गलतियां

एलोवेरा: आज के वक्त में शायद ही कोई ऐसा घर हो जिसमें एलोवेरा का पौधा न पाया जाता हो. यह...
खेती-बाड़ी 
एलोवेरा को सुखा देती हैं ये 4 आम गलतियां

एचपीवी वायरस बन सकता है गले का कैंसर का कारण

गले का कैंसर : ह्यूमन पैपिलोमा वायरस यानि एचपीवी का नाम सुनते ही लोगों के मन में सर्वाइकल कैंसर का...
लाइफस्टाइल 
एचपीवी वायरस बन सकता है गले का कैंसर का कारण

 दिन के निचले स्तर से 350 अंक उछला सेंसेक्स

शेयर बाजार: शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर भारी...
कारोबार 
 दिन के निचले स्तर से 350 अंक उछला सेंसेक्स

क्या आपने खाई है लखनऊ की मशहूर किमामी सेवइयां?

किमामी सेवइयां : सेवइयां खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती हैं लेकिन क्या आपने किमामी सेवइयों का स्वाद चखा है? किमामी...
खाना पकाना 
क्या आपने खाई है लखनऊ की मशहूर किमामी सेवइयां?

उत्तर प्रदेश

श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। क्षेत्र के ग्राम पिपरी कला में गांव के समीप स्थित मढ़ी पर आयोजित धार्मिक श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 
स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

राकेश यदुवंशी
उत्तर प्रदेश 
तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।