तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग में पंडित और बाराती को लगी गोली,पूर्व मुखिया गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पलामू। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। गोली छिटक कर तिलक चढ़ा रहे पंडित और एक बुजुर्ग बाराती को लगी।

पंडित के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि बाराती के पीठ को लगते हुए निकल गई। दोनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज किया गया। पंडित को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद बिहार रेफर कर दिया गया।

जानकारी मिली है कि उन्हें गया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों लाइसेंसी हथियार जब्त कर ली है, जबकि हरिहरगंज पूर्वी के पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गई है।

यह घटना शुक्रवार रात 11 बजे के आस पास की है। जानकारी के अनुसार नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की खैरादोहर पंचायत स्थित ग्राम शिल्दाखुर्द निवासी करीमन बैठा अपनी बेटी का तिलक लेकर हरिहरगंज के भगत तेंदुआ गांव गए थे।

मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर नगर निगम में बैठक आयोजित ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर नगर निगम में बैठक आयोजित

राहुल रजक का तिलक चढ़ रहा था। राहुल पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा का ड्राइवर है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण चल रहा था, तभी सरोज प्रसाद कुशवाहा जोश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने लगे।

इसी क्रम में गोली छिटकी और शिल्दाखुर्द निवासी 60 वर्षीय जागेश्वर बैठा की पीठ में लगते हुए पार हो गई और कार्यक्रम संपन्न करा रहे पंडित कटैया निवासी अरविंद मिश्रा के दाहिने पैर में घुस गई। समारोह में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली हर्ष फायरिंग में चली या किसी रंजिश के तहत चलाई गई।

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक खुशी के मौकों पर हथियारों के प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग जैसी खतरनाक परंपराएं जारी रहेंगी।

जश्न मनाने की यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे में बदल सकती है। प्रशासन की ओर से लगातार चेतावनी के बावजूद ऐसे मामलों का सामने आना गंभीर चिंता का विषय है।

हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने शनिवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व मुखिया सरोज प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका लाइसेंस हथियार भी जब्त कर लिया गया है। हथियार लाइसेंस कैंसिल करने के लिए अनुशंसा की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

कपड़े का थैला केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि पृथ्वी के प्रति प्रेम, गंगा के प्रति श्रद्धा और मानवता के प्रति...
उत्तराखंड 
प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर स्वामी चिदानन्द का आह्वान, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

उत्तर प्रदेश

डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

महराजगंज । जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा–2026 के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने परीक्षा के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) द्वारा लगातार सातवें वर्ष बिजली...
उत्तर प्रदेश 
दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग, संघर्ष समिति का सरकार से आग्रह