विधायक ने उपायुक्त को लिखा पत्र, विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पश्चिमी सिंहभूम।जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएएनसी) और मानगो नगर निगम क्षेत्र में लंबित पड़ी विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि योजनाओं का शिलान्यास होने के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं होना गंभीर प्रशासनिक शिथिलता को दर्शाता है।

अपने पत्र में उन्होंने स्पष्ट किया कि जेएएनसी क्षेत्र में उनकी अनुशंसा पर जिला योजना चयन समिति से स्वीकृत 50 योजनाओं का निविदा निष्पादन पूरा हो चुका है और 14 मार्च 2026 को इनका विधिवत शिलान्यास भी किया गया, लेकिन अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है।

गरीब मरीजों के लिए निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की मांग, सरकार को सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : गरीब मरीजों के लिए निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की मांग, सरकार को सौंपा ज्ञापन

इसी तरह मानगो नगर निगम क्षेत्र में 81 योजनाएं 30 दिसंबर 2025 को शिलान्यास के बाद भी अधर में लटकी हुई हैं विधायक ने चिंता जताई कि जनता से जुड़े बुनियादी विकास कार्यों में इस तरह की देरी से लोगों को सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 3 करोड़ 32 लाख 47 हजार रुपये की पांच योजनाएं ऐसी हैं, जिनका प्राक्कलन तैयार होने के बाद तकनीकी स्वीकृति भी मिल चुकी है, लेकिन ये योजनाएं अब तक नगर विकास विभाग में प्रशासनिक स्वीकृति के लिए लंबित हैं।

सरयू राय ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि वे संबंधित विभागों को निर्देश देकर सभी लंबित योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति शीघ्र दिलवाएं और जिन योजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, उनका कार्य तत्काल शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को विकास कार्यों का लाभ समय पर मिल सके।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 1 अगस्त 2026 : जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

मेष  आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 1 अगस्त 2026 : जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

पीएम मोदी ने देर रात Video पोस्ट कर कही ये बात, ऐसे में क्या पुलिस केस रद्द करेगी

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे गए।...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने देर रात Video पोस्ट कर कही ये बात, ऐसे में क्या पुलिस केस रद्द करेगी

मौसम 1 अगस्त: 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD का अपडेट

नई दिल्ली। आज का मौसम 1 अगस्त 2026: देश में अब मानसून ने प्रचंड रुख अख्तियार कर लिया है। कई...
राष्ट्रीय 
मौसम 1 अगस्त: 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट,  IMD का अपडेट

अब Amazon की D2D सर्विस? सैटेलाइट से सीधे स्मार्टफोन में मिलेगा सिग्नल

नई दिल्ली। Amazon जल्द ही अपनी नई D2D सर्विस लॉन्च करने वाला है। अमेजन की यह सैटेलाइट बेस्ड सर्विस Starlink...
अब Amazon की D2D सर्विस? सैटेलाइट से सीधे स्मार्टफोन में मिलेगा सिग्नल

खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

रायपुर। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने देश...
खेती-बाड़ी  छत्तीसगढ़ 
खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

फिरोजाबाद, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के दो मुख्य आरक्षियों ने कांस्य पदक जीतकर...
उत्तर प्रदेश 
हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
उत्तर प्रदेश 
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती