जमशेदपुर: कंटेनर के अंदर फंदे से लटका मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बेताकोचा स्थित एक फैक्ट्री परिसर के बाहर खड़े कंटेनर में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना एमजीएम थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद शव को शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं।

मृतक की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र स्थित बालूबास गांव निवासी 41 वर्षीय हवा सिंह यादव के रूप में हुई है। उसकी पहचान मौके से बरामद आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर की गई।

बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र पर गिरी बिजली, मौके पर मौत; गांव में पसरा मातम ये खबर भी पढ़े : बाइक से घर लौट रहे पिता-पुत्र पर गिरी बिजली, मौके पर मौत; गांव में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि हवा सिंह कंटेनर संख्या आरजे 02 जीबी 1528 लेकर जमशेदपुर पहुंचा था और फैक्ट्री परिसर के बाहर वाहन खड़ा कर वहीं रुका हुआ था।

पुलिस की प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि रविवार देर रात उसने कंटेनर के ऊपर लगे पाइप में रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली।

सोमवार सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर कंटेनर के अंदर लटके शव पर पड़ी तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और हेडफोन भी बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि घटना से पहले वह किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था।

पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि मृतक किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक परेशानी या अन्य निजी कारणों से परेशान था या नहीं। हालांकि अब तक आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

एमजीएम थाना पुलिस के अनुसार, मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके साथ ही फैक्ट्री कर्मियों, स्थानीय लोगों और आसपास मौजूद अन्य वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने आ सके। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

आईबीपीयस  भर्ती : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लेरिकल कैडर XVI के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी...
शिक्षा-रोजगार 
आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

 दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा

ओडिशा :ओडिशा में आई बाढ़ ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई गांवों...
नारी व बाल जगत 
 दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा

 बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं

    नागपुर:महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की शिकायत पर नागपुर की गणेश पेठ पुलिस ने शहर के 2 दवा दवा...
कारोबार 
 बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं

सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट

टेस्टी कटलेट : सुबह-सुबह नाश्ते में क्या नया और टेस्टी बनाया जाए, यह हर घर का एक बड़ा सवाल होता...
खाना पकाना 
सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट

 साक्षी-सचिन समेत इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

मनवेल्थ गेम्स:कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 1 जुलाई का दिन भारतीय बॉक्सर्स के लिए काफी ऐतिहासिक रहा। भारतीय बॉक्सर्स ने बॉक्सिंग...
खेल 
 साक्षी-सचिन समेत इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

उत्तर प्रदेश

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान