आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, स्वास्थ्य व स्वच्छता की दी जानकारी

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोडरमा। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत कोडरमा परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्र पुरनानगर-1 और चचाई-3 में शुक्रवार को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सहभागिता की और केंद्रों पर आयोजित गतिविधियों का अवलोकन किया।

अन्नपूर्णा देवी ने माताओं, लाभार्थियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर बच्चों और माताओं के पोषण एवं स्वास्थ्य की जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में स्थानीय एवं पारंपरिक अनाजों पर आधारित पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों के पोषण मूल्य और संतुलित आहार में उनकी उपयोगिता को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।

अवैध चिरान स्थल पर वन विभाग की छापेमारी, जुगाड़ मशीन जब्त ये खबर भी पढ़े : अवैध चिरान स्थल पर वन विभाग की छापेमारी, जुगाड़ मशीन जब्त

महिलाओं से बातचीत के दौरान बच्चों के समुचित पोषण, संतुलित आहार, स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। बच्चों के बीच फलों का वितरण कर पौष्टिक आहार के महत्व का संदेश दिया गया। स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम के तहत ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) का भी आयोजन हुआ। एएनएम ने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और अन्य लाभार्थियों को नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण तथा गर्भावस्था और शिशु अवस्था में उचित पोषण के महत्व की जानकारी दी। लाभार्थियों को समय पर टीकाकरण कराने और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि गर्भवती और धात्री महिलाओं तथा बच्चों तक सरकारी योजनाओं और पोषण संबंधी सेवाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रवि जैन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी डॉ. रेखा रानी, पप्पू कुमार यादव, मयूरेश कुमार, राजकुमार तिवारी सहित संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान