भीषण गर्मी बनी जानलेवा: जमशेदपुर में लू से तीन मजदूरों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। शहर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। पिछले एक सप्ताह के भीतर लू लगने से तीन मजदूरों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है।

शुक्रवार देर शाम परसुडीह के हलुदबनी निवासी 36 वर्षीय राजमिस्त्री सिपाही लोहार की लू लगने से मौत हो गई। बताया गया कि वह बिरसानगर में काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहा था।

इसी दौरान गोलमुरी थाना क्षेत्र के मथुरा बगान के पास अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

 पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, पिता ने इकलौते बेटे को उतारा मौत के घाट  ये खबर भी पढ़े :  पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, पिता ने इकलौते बेटे को उतारा मौत के घाट

चिकित्सकों के अनुसार उसकी मौत लू लगने से हुई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसी दिन पोटका निवासी 33 वर्षीय महिला मजदूर पूजा भूमिज की भी लू लगने से मौत हो गई।

पूजा परसुडीह रेलवे साइट पर मजदूरी करती थी। काम समाप्त होने के बाद घर लौटते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़ी।

साथ काम कर रहे मजदूर उसे सदर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। इससे पहले गुरुवार को मानगो के कपाली निवासी एक मजदूर की भी भीषण गर्मी के कारण मौत हो चुकी है।

इधर, शनिवार को चिकित्सक डॉ. ए.के. चौबे ने लोगों को तेज धूप से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दोपहर 11 बजे से 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।

बाहर निकलते समय सिर ढंककर रखें, हल्के सूती कपड़े पहनें और लगातार पानी, ओआरएस तथा तरल पदार्थ का सेवन करें। उन्होंने निर्माण कार्य, रेलवे साइट और खुले स्थानों पर काम करने वाले मजदूरों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

7 लाख के जेवर और नकदी चोरी नवादा। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत स्थित खिदा बीघा...
बिहार 
चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने लघु सिंचाई प्रमंडल, सासाराम के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से...
विचार मित्र 
देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

घटना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई  बंगाईगांव । असम के बंगाईगांव ज़िलांतर्गत न्यू बंगाईगांव जंक्शन पर चलती...
राष्ट्रीय 
रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, पैर फिसलने से यात्री की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश 
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन, सतत पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल

लोगों को गर्मी से मिल सकती राहत  लखनऊ। रविवार को मौसम सुहावना बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में आज बारिश होने की संभावना, आसमान में छाए काले बादल