झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू का निधन, कांग्रेस और झामुमो नेताओं ने जताया दुख

कांग्रेस नेता बोले- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संकटमोचक और राजनीतिक सूझबूझ वाले नेता थे सुदिव्य सोनू

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

रांची। झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर सत्तारूढ़ झामुमो और कांग्रेस के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने सुदिव्य सोनू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक के रूप में थे। उन्होंने कहा कि वे एक राजनीतिक सूझबूझ रखने वाले व्यक्ति थे और झारखंड का एक बड़ा चेहरा थे। उनके जाने से झारखंड की बड़ी क्षति हुई है।

मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह बहुत दुखद खबर है। सुबह-सुबह यह सुनने को मिला है। इससे अधिक दुखद खबर कोई और नहीं हो सकती। वह मेरे बहुत करीबी सहयोगी थे। जब भी गठबंधन को लेकर बातचीत होती थी, तो हम दोनों साथ बैठकर फैसले लेते थे। एक मंत्री के तौर पर वह बहुत अच्छा काम कर रहे थे। बस दो-तीन दिन पहले ही हमारी बात हुई थी, जब वह टूरिज्म को समझने और सीखने के लिए बेंगलुरु के दौरे पर थे। उस लंबी बातचीत के दौरान हमने चर्चा की थी कि झारखंड को कैसे मजबूत बनाया जाए और टूरिज्म के क्षेत्र में उसे कैसे आगे ले जाया जाए।"

जमीन हड़पने की नीयत से देवर की गला दबाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : जमीन हड़पने की नीयत से देवर की गला दबाकर हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार

उन्होंने कहा, "लगातार जिस तरह सुदिव्य सोनू काम करते थे, वो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक के रूप में थे। जब भी गंभीर मसला होता था, वह मुख्यमंत्री उन्हें शामिल करते थे। वे एक राजनीतिक सूझबूझ रखने वाले व्यक्ति थे और झारखंड का एक बड़ा चेहरा थे। उनके जाने से झारखंड की बड़ी क्षति हुई है।"

राजेश ठाकुर ने कहा, "सुदिव्य सोनू एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते थे। उनका स्वभाव शांत था। वे गंभीरता से दूसरों की बातों को सुनते और आगे रखते थे। हमारा मानना है कि उनके जाने की क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।"

झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा, "यह बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उनका असमय हमारे बीच से चले जाना और झारखंड की राजनीति में उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसे भरना बहुत मुश्किल होगा। यह झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।"

वहीं, झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मुझे लोगों ने इस बारे में जानकारी दी थी, जिस पर विश्वास नहीं हो रहा था। मैंने गिरिडीह के लोगों से बात की, जिन्होंने निधन की पुष्टि की।"

उन्होंने कहा, "सुदिव्य सोनू भले राजनैतिक तौर पर दूसरे दल के सदस्य थे, लेकिन वह हमारे शहर के रहने वाले थे। प्रारंभ से एक जान-पहचान रही है। मैं कह सकता हूं कि वे काफी दिलेर रहे हैं। अचानक इस प्रकार निधन होना परिवार के लिए दुखद होता है, लेकिन यह समाज के लिए भी दुखद है। ईश्वर परिवार को इस दुखद क्षण को सहन करने की शक्ति दें।"

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर करीब सुबह लगभग नौ बजे हुआ हादसा संभल। जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे...
उत्तर प्रदेश 
संभल में दर्दनाक हादसा: डंपर-टेंपो की भीषण टक्कर, छह लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने संभल सड़क हादसे पर जताया दुख, हर संभव मदद के दिए निर्देश

सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद मलबा हटाए जाने के दौरान जमीन के नीचे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद के नीचे मिला 20 फीट गहरा कुआं

नेपाल: बाढ़ के बाद इस संक्रमण की फैली बीमारी, WHO ने भेजी वैक्सीन

काठमांडू। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद हैजा फैलने के खतरे को देखते हुए रसुवा में हैजा रोधी वैक्सीन...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल: बाढ़ के बाद इस संक्रमण की फैली बीमारी, WHO ने भेजी वैक्सीन

नेपाल में बाढ़ का प्रकोप, 1,344 शव बरामद; 4,996 की तलाश जारी

काठमांडू। नेपाल सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बाढ़ के बाद जारी खोज, बचाव और राहत अभियान का ताजा...