बोकारो ट्रेजरी से फर्जी निकासी मामले में सिपाही काजल मंडल को सीआईडी ने किया गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रांची। झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने बोकारो ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड सरकार के आदेश पर बोकारो कोषागार से अवैध राशि निकासी से संबंधित मामले का अनुसंधान अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) कर रही है।

मामले के प्रभावी एवं गहन अनुसंधान के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी ने एक आरोपित काजल मंडल को गिरफ्तार किया है, जो बोकारो जिला में आरक्षी के पद पर है एवं बोकारो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लेखा शाखा में प्रतिनियुक्त था।

इस मामले में पूर्व से गिरफ्तार मुख्य आरोपित लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय का सहयोगी था। आरोपित कौशल कुमार पाण्डेय के खाता से भेजी गयी एवं यात्रा मद से प्राप्त राशि में से 8.75 लाख निकासी की गई । आरोपित काजल मंडल के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर इनके बोकारो स्थित घर से बरामद किया गया।

पूर्व में इस मामले में मुख्य आरोपित कौशल कुमार पाण्डेय (लेखापाल) , सतीश कुमार उर्फ सतीश कुमार सिंह (गृहरक्षक याहिनी) एवं एएसआई अशोक कुमार भंडारी (लेखा शाखा) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

अबतक कुल बरामदगी और जब्ती
तेलीडीह, बोकारो स्थित 04.08 डिसमिल भूमि से संबंधित पेपर ।
उक्त भूमि पर निर्मित तीन तल्ला मकान ।
तेलीडीह में ही स्थित अन्य 04.98 डिसमिल भूमि से संबंधित पेपर ।
विभिन्न बैंको में हस्तांतरित 01 करोड़ 83 लाख तथा 18 लाख रूपये के फिक्स्ड डिपॉजिट को फ्रिज (सीज)किया गया है।
नगद 8.75 लाख रूपये विधिवत ज़ब्ती बनाते हुए जब्त किया गया।

दूसरी ओर बोकारो ट्रेजरी घोटाले की जांच कर रही सीआईडी को एक गवाह मिल गया है। सीआईडी ने बोकारो एसपी कार्यालय के अकाउंट सेक्शन में तैनात जिस पुलिसकर्मी काजल मंडल को हिरासत में लिया था, वह मामले में गवाह बनेगा।

सीआईडी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि काजल मंडल ने पूछताछ में अहम जानकारी दी है, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

भर्ती आंदोलन: देवेंद्र नाथ का अनशन जारी, वांगचुक ने बढ़ाया हौसला ये खबर भी पढ़े : भर्ती आंदोलन: देवेंद्र नाथ का अनशन जारी, वांगचुक ने बढ़ाया हौसला

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

असमः बाढ़ से 13 जिलों 1,55,849 आबादी प्रभावित, एक और मिला शव

गुवाहाटी। असम में आई बाढ़ की विनाशकारी बाढ़ से लोग अब धीरे-धीरे उबरने लगे हैं। हालांकि, स्थिति अभी भी गंभीर...
राष्ट्रीय 
असमः बाढ़ से 13 जिलों 1,55,849 आबादी प्रभावित, एक और मिला शव

हिमाचल प्रदेश में पलटी निजी बस, सात की मौत और 11 घायल

शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक निजी बस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई...
हिमाचल 
हिमाचल प्रदेश में पलटी निजी बस, सात की मौत और 11 घायल

ब्रिगेडियर ओपी चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

सोनीपत। सोनीपत के गांव ठरु उलदेपुर के मूल निवासी और वर्तमान में सेक्टर-14 निवासी कर्मयौद्धा ब्रिगेडियर ओ.पी. चौधरी के निधन...
हरियाणा 
ब्रिगेडियर ओपी चौधरी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

डार्विन। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कैंपबेल थॉम्पसन की कहर बरपाती गेंदबाजी के दम पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने बांग्लादेश...
खेल 
बांग्लादेश की टेस्ट तैयारी को झटका, कैंपबेल थॉम्पसन ने झटके 8 विकेट

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

वॉशिंगटन। रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिका ने दबाव बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खुला रास्ता

उत्तर प्रदेश

मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

लखनऊ/मेरठ। सावन में शिवमय आस्था के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ में कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में शिवभक्तों पर आज पुष्पवर्षा करेंगे सीएम योगी

बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में पुलिस मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोर गिरोह के 5 शातिर गिरफ्तार

क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

बदायूं। शहर के मोहल्ला सोथा निवासी काज़ी जमशेद बाबू सोशल मीडिया के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने में जुटे हुए...
उत्तर प्रदेश 
क़ाज़ी जमशेद, बाबू का फेसबुक मोनेटाइज, पहली कमाई पर जश्न

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस