पूर्व वित्त सचिव पर मानहानि का केस करेंगे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

पॉडकास्ट में लगाए गए आरोपों को निशिकांत दुबे ने बताया गलत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कहा- '2009 के बाद किसी सचिव के दफ्तर नहीं गया'

रांची/गोड्डा । गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है। दोनों के बीच विवाद उस समय तेज हुआ, जब गर्ग ने एक पॉडकास्ट में दुबे के साथ अपने कार्यकाल के दौरान हुई कथित मुलाकात और कुछ मामलों को लेकर टिप्पणी की।  

निशिकांत दुबे ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि वह 2009 में सांसद बनने के बाद से केंद्र सरकार के किसी सचिव के कार्यालय में नहीं गए हैं और उन्होंने कभी किसी अधिकारी के तबादले या पदस्थापन को लेकर पत्र नहीं लिखा।

कोडरमा घाटी में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, चालक की मौत ये खबर भी पढ़े : कोडरमा घाटी में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, चालक की मौत

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को कहा कि गर्ग ने अपने पॉडकास्ट में उनके साथ अपने कार्यालय में मुलाकात और किसी के तबादले के लिए पैरवी का उल्लेख किया है। हकीकत यह है कि मैं 2009 में सांसद बनने के बाद ऐसे किसी काम के लिए किसी सचिव के पास नहीं गया।

उन्होंने कहा कि यदि गर्ग के पास उनके कार्यालय में मेरे आने या किसी तरह की सिफारिश से जुड़ा कोई प्रमाण है तो उसे सामने रखा जाना चाहिए। यह विवाद हाल में देश की पहली तिमाही की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि दर को लेकर गर्ग की ओर से उठाए गए सवालों के बाद शुरू हुआ।

सुभाष चंद्र गर्ग ने आंकड़ों और पिछली जीडीपी गणना में हुए बदलावों को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद निशिकांत दुबे ने गर्ग पर तीखी टिप्पणी की थी। गर्ग ने एक पॉडकास्ट में दुबे के बारे में कहा था कि उनके वित्त सचिव रहने के दौरान सांसद कुछ फाइल या मामले लेकर उनके पास आए थे, जिन्हें उन्होंने कंपनियों के हित में पैरवी या लॉबिंग के तौर पर देखा था।

निशिकांत दुबे ने कहा कि वह 2009 से सांसद हैं और प्रोटोकॉल के अनुसार केंद्रीय सचिव का पद सांसद से नीचे होता है। भाजपा सांसद ने दावा किया कि उन्होंने आज तक केंद्र सरकार के किसी मंत्रालय में जाकर किसी सचिव से मुलाकात नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कभी किसी अधिकारी के तबादले या पदस्थापन के लिए पत्र नहीं लिखा। गर्ग जुलाई 2017 से जुलाई 2019 तक आर्थिक मामलों के सचिव और मार्च 2019 से जून 2019 तक वित्त सचिव रहे थे। बाद में उनका तबादला ऊर्जा मंत्रालय में हुआ, जिसके बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।

निशिकांत दुबे ने कहा कि गर्ग के साथ उनका विवाद नया नहीं है। वर्ष 2018 में भी उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तत्कालीन आर्थिक मामलों के सचिव गर्ग की आर्थिक नीतियों और उनके कामकाज को लेकर सवाल उठाए थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान