एबीवीपी ने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कुव्यवस्था और छात्र हितों की अनदेखी को लेकर किया प्रदर्शन

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

हजारीबाग । विनोबा भावे विश्वविद्यालय (विभावि) में शैक्षणिक कुव्यवस्था और छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने 'छात्र हुंकार' धरना प्रदर्शन आयोजित किया। इस एक दिवसीय प्रदर्शन में विश्वविद्यालय और विभिन्न कॉलेजों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान परिसर में सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ शनिवार को जमकर नारेबाजी की गई। धरने को संबोधित करते हुए एबीवीपी नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का मुख्य विरोध विश्वविद्यालय के विलंबित शैक्षणिक सत्र को लेकर था।

एबीवीपी के नगर मंत्री साहिल कुमार ने कहा कि सत्र में देरी के कारण विद्यार्थियों का भविष्य अनिश्चित है। इसके अतिरिक्त, परिसर में पेयजल, पुस्तकालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी पर भी रोष व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें डिग्री प्राप्त करने के लिए भटकना पड़ता है और बुनियादी सुविधाओं के नाम पर केवल आश्वासन मिलते हैं।

कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह धरना केवल एक सांकेतिक विरोध है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय रहते शैक्षणिक कुव्यवस्था को ठीक नहीं किया और छात्रों की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र होगा। उन्होंने विश्वविद्यालय में पूर्ण तालाबंदी करने की भी चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन के बाद, परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल कुलपति को विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपेगा।

ज्ञापन में लंबित परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित करने, शैक्षणिक कैलेंडर को नियमित करने और छात्र सुविधाओं में तत्काल सुधार करने की मांग की जाएगी। एबीवीपी ने स्पष्ट किया है कि यदि ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्र विश्वविद्यालय के कामकाज को बाधित करने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

श्रावण मास में कावड़ यात्रा  हेतु रहेगा रूट डायवर्जन 

अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के लिए जनपद की यातायात व्यवस्था में कुछ परिवर्तन...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास में कावड़ यात्रा  हेतु रहेगा रूट डायवर्जन 

गुरु पूर्णिमा पर कालेवीर बाबा मंदिर में किया गया भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्राहण किए प्रसाद

मोहनलालगंज, लखनऊ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मोहनलालगंज कस्बा स्थित कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में भक्तिभाव का...
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर कालेवीर बाबा मंदिर में किया गया भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्राहण किए प्रसाद

लोकसभा मे जोरदार हंगामे के बीच पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल

सदन की कार्यवाही 30 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के...
राष्ट्रीय 
लोकसभा मे जोरदार हंगामे के बीच पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल

दानपेटी लेकर संसद पहुंचे सपा सांसद, राम मंदिर चढ़ावे को लेकर सरकार पर लगाए आरोप

हाथों में दानपेटी और पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी नई दिल्ली। राम मंदिर में कथित चढ़ावे और दान...
राष्ट्रीय 
दानपेटी लेकर संसद पहुंचे सपा सांसद, राम मंदिर चढ़ावे को लेकर सरकार पर लगाए आरोप

राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेंगे अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा के लिए एनएचएआई ने उठाए सख्त कदम

693 किलोमीटर राजमार्ग का सर्वेक्षण कर 1,403 नोटिस जारी किए नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बहाल करने और...
राष्ट्रीय 
राष्ट्रीय राजमार्गों से हटेंगे अतिक्रमण, सड़क सुरक्षा के लिए एनएचएआई ने उठाए सख्त कदम

उत्तर प्रदेश

श्रावण मास में कावड़ यात्रा  हेतु रहेगा रूट डायवर्जन 

अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर कांवड़ यात्रा के लिए जनपद की यातायात व्यवस्था में कुछ परिवर्तन...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास में कावड़ यात्रा  हेतु रहेगा रूट डायवर्जन 

गुरु पूर्णिमा पर कालेवीर बाबा मंदिर में किया गया भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्राहण किए प्रसाद

मोहनलालगंज, लखनऊ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मोहनलालगंज कस्बा स्थित कालेवीर बाबा मंदिर प्रांगण में भक्तिभाव का...
उत्तर प्रदेश 
गुरु पूर्णिमा पर कालेवीर बाबा मंदिर में किया गया भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्राहण किए प्रसाद

डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बदायूं। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी में डॉ. शकील अहमद को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन...
उत्तर प्रदेश 
डॉ. शकील अहमद बने सपा के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई